Iron Utensils Hacks: लोहे की कड़ाही-तवे पर चिपकता है खाना? मास्टरशेफ पंकज भदौरिया की इस सीक्रेट ट्रिक से मिनटों में बनाएं नॉन-स्टिक

Iron Utensils Hacks: लोहे के बर्तन में खाना चिपकने से परेशान हैं? अगर हां, तो मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने एक सीक्रेट ट्रिक बताई है, जिसकी मदद से आप लोहे की कड़ाही और तवे को मिनटों में नॉन-स्टिक बना सकते हैं. ये तरीका अपनाकर आप आसानी से इन बर्तनों को नॉन-स्टिक बना सकते हैं.

Advertisement
तेल और नमक की मदद से आप लोहे के बर्तनों को नॉन-स्टिक बना सकते हैं. (Photo: ITG) तेल और नमक की मदद से आप लोहे के बर्तनों को नॉन-स्टिक बना सकते हैं. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 26 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:26 PM IST

आज भी बहुत से घरों में खाना पकाने के लिए लोहे के बर्तनों का इस्तेमाल किया जाता है. माना जाता है इनमें खाना पकाने से शरीर में आयरन की कमी नहीं होती है. लेकिन लोहे के बर्तनों में खाना पकाना आसान नहीं होता है. रोज-रोज खाना बनाते समय अगर लोहे की कड़ाही या तवे पर चीजें चिपक जाएं, तो खाने का पूरा मजा खराब हो जाता है. ऐसे में बहुत से लोगों को लोहे के बर्तनों में खाना पकाना बहुत बड़ा सिरदर्द लगता है. 

कई लोग सोचते हैं कि लोहे के बर्तन इस्तेमाल करना मुश्किल है, इसलिए वे महंगे नॉन स्टिक बर्तनों पर पैसे खर्च कर देते हैं. अगर आप भी कुछ ऐसा ही करने की सोच रहे हैं तो रुक जाएं क्योंकि अब ऐसा करने की जरूरत नहीं है. मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने लोहे के बर्तनों को नॉन-स्टिक में बदलने की सीक्रेट ट्रिक बताई है. इस आसान तरीके की मदद से आप मिनटों में पुरानी लोहे की कढ़ाई या तवे को नॉन स्टिक में बदल सकते हैं. ये पुराने बर्तन बिल्कुल नॉन-स्टिक जैसे काम करने लगेंगे. चलिए जानते हैं क्या है ये सीक्रेट ट्रिक.

क्यों चिपकता है लोहे का बर्तन?
मास्टरशेफ पंकज बताती हैं कि लोहे के बर्तनों की सतह थोड़ी खुरदरी होती है. अगर उसे सही तरीके से तैयार न किया जाए, तो रोटी से लेकर सब्जियां तक उस पर चिपक जाती हैं. ऐसे में लोग परेशान होकर बर्तन बदल देते हैं, लेकिन ऐसा करने की जरूरत नहीं होती है. आपको सिर्फ सही ट्रिक अपनाने की जरूरत होती है.

Advertisement

ऐसे बनाएं लोहे के बर्तनों को नॉन-स्टिक

1. मास्टरशेफ के मुताबिक, लोहे की कड़ाही या तवे को इस्तेमाल करने से पहले अच्छी तरह साफ करना जरूरी है. इसके लिए बर्तन को पानी से धोकर सुखा लें ताकि उसमें नमी बिल्कुल न रहे.

2. इसके बाद अब गैस पर तवा या कड़ही को हल्का गर्म करें. फिर उसपर थोड़ा सा तेल डालें और साथ में नमक भी डाल दें. फिर किसी कपड़े या टिश्यू की मदद से पूरे बर्तन पर इसे अच्छी तरह रगड़ें. इससे बर्तन की सतह स्मूद होने लगती है और चिपकने की समस्या कम हो जाती है.

3. ऐसा एक बार करने से आपको रिजल्ट नहीं मिलता है. आपको ये ट्रिक कुछ दिनों तक लगातार करने से ज्यादा फायदा मिलता है. धीरे-धीरे लोहे के बर्तन पर एक नेचुरल कोटिंग बनने लगती है, जो उसे नॉन स्टिक जैसा बना देती है.

Advertisement

खाना बनाने से पहले ये गलती न करें
कई लोग ठंडे तवे पर ही बैटर या रोटी डाल देते हैं. ऐसा करने से चीजें ज्यादा चिपकती हैं. ऐसे में हमेशा तवा पहले थोड़ा गर्म करें, फिर हल्का तेल लगाकर खाना बनाएं.

अगर लोहे के बर्तनों को सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो ये लंबे समय तक चलते हैं और सेहत के लिए भी अच्छे माने जाते हैं. इसके साथ ही इससे बार-बार नए बर्तन खरीदने का खर्च भी बच जाता है. लोहे की कड़ाही और तवे में बना खाना शरीर को थोड़ा आयरन भी देता है. यही वजह है कि आज भी कई घरों में पुराने लोहे के बर्तन इस्तेमाल किए जाते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement