How to Make chia pudding: बहुत खा ली आइसक्रीम? अब लंच और डिनर के बाद मीठे में खाएं ठंडी-ठंडी चिया पुडिंग, आलिया की है फेवरेट

How to Make chia pudding: अगर आपको भी गर्मी में लंच और डिनर में मीठा खाने की क्रेविंग होती है तो यहां हम आपको एक बेहतरीन हेल्दी डेजर्ट की रेसिपी बता रहे हैं जो आलिया भट्ट की भी पसंदीदा है.

Advertisement
गर्मी में ऐसे बनाएं चिया पुडिंग (Photo: ITG) गर्मी में ऐसे बनाएं चिया पुडिंग (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 मई 2026,
  • अपडेटेड 12:17 PM IST

How to Make chia pudding: गर्मियों के मौसम में भारी और तला-भुना खाने के बजाय कुछ हल्का और ठंडा खाने की इच्छा होती है. खासतौर पर दोपहर के भोजन और डिनर के बाद कुछ ठंडा और मीठा खाने की क्रेविंग बहुत ज्यादा होती है लेकिन कैलोरी के डर से हम मन मार लेते हैं.

ऐसे में आलिया भट्ट की फेवरेट चिया पुडिंग आपके लिए बहुत ही बेहतरीन डेजर्ट साबित हो सकती है. चिया पुडिंग ओमेगा-3, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होती है जो ना केवल आपके मीठी की क्रेविंग भी शांत करती है बल्कि आपको लंबे समय तक तृप्त भी रखती है. साथ ही चिलचिलाती गर्मी में शरीर को ठंडक भी पहुंचाती है. आलिया कुछ समय पहले अपने एक वीडियो में चिया पुडिंग की रेसिपी भी बताई थी. 

Advertisement

चिया पुडिंग के लिए आपको चाहिए होगी ये चीजें

चिया सीड्स: 3-4 बड़े चम्मच

दूध (बादाम, नारियल या सामान्य दूध): 1 कप

शहद या मेपल सिरप: 1 बड़ा चम्मच (स्वादानुसार)

वनीला एसेंस: 2-3 बूंदें (वैकल्पिक)

ताजे फल: आम, बेरीज या केला (बारीक कटे हुए)

मेवे: बादाम, पिस्ता या अखरोट

बनाने का तरीका

इसके लिए सबसे पहले एक कांच के जार या कटोरे में चिया सीड्स और दूध को अच्छी तरह मिला लें.

इस मिश्रण को ढककर कम से कम 2-4 घंटे या रात भर के लिए फ्रिज में रख दें.

जब चिया सीड्स फूलकर जेल जैसा गाढ़ा हो जाएं तो उसे फ्रिज से निकालें.

अब इसमें शहद और वनीला एसेंस डालें और दोबारा चलाएं ताकि गांठें न बनें.

ऊपर से कद्दू के बीज, कटे हुए अखरोट और बादाम डालें. आप चाहें तो इसमें कटे हुए फल भी मिला सकते हैं. आपकी ठंडी-ठंडी चिया पुडिंग तैयार है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement