How to Make Tikhi Hari Chutney: काली नहीं पड़ेगी धनिया-पुदीना की चटनी, बस पीसते समय मिला दें ये चीज, रहेगी फ्रेश और हरी-भरी

How to Make Teekhi Hari Chutney: अगर आपको हरे धनिया-पुदीना की चटनी खाना पसंद है लेकिन मिक्सर में बनाते हुए वो बहुत हरी और ताजी नहीं दिखती है तो यहां हम आपको इसका हल बता रहे हैं.

Advertisement
हरी और फ्रेश रहेगी चटनी (Photo: ITG) हरी और फ्रेश रहेगी चटनी (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 12 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:38 PM IST

How to Make Tikhi Hari Chutney: समोसा, कचौड़ी, सैंडविच हो या फिर घर का सादा दाल-चावल हरी चटनी हर भारतीय खाने का स्वाद बढ़ा देती है. खासकर गर्मियों में पुदीना और कच्चे आम आने से लोग इसे ज्यादा ही बनाते हैं लेकिन बहुत से लोगों की यह शिकायत होती है कि पीसने के कुछ ही देर बाद चटनी का रंग काला या मटमैला होने लगता है.

Advertisement

अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको एक ऐसी खास चीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे चटनी पीसते समय मिलाने से इसका गाढ़ा हरा रंग और तीखापन दिनों तक गायब नहीं होगा. आइए जानते हैं रेस्टोरेंट स्टाइल हरी-भरी और तीखी धनिया-पुदीना की चटनी बनाने की बेहद आसान रेसिपी.

तीखी और हरी-हरी चटनी की रेसिपी
सीक्रेट इंग्रीडिएंट: चटनी को हरा बनाए रखने के लिए पीसते समय बर्फ के टुकड़े या बिल्कुल ठंडे पानी का इस्तेमाल करें. मिक्सी चलने पर जो गर्मी पैदा होती है, उससे धनिया-पुदीना का नेचुरल हरा रंग ऑक्सीडाइज होकर काला पड़ जाता है. बर्फ इस तापमान को कंट्रोल रखती है. इसके अलावा नींबू का रस भी रंगत बनाए रखता है.

सामग्री:
हरा धनिया - 1 कप (डंठल के साथ)

Advertisement

ताजी पुदीना पत्ती - 1/2 कप

हरी मिर्च - 3 से 4 (स्वादानुसार, तीखेपन के लिए)

अदरक - 1 इंच का टुकड़ा

लहसुन की कलियां - 3-4 (वैकल्पिक)

नींबू का रस - 1 बड़ा चम्मच

भुना जीरा पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच

चाट मसाला - 1/2 छोटा चम्मच

काला नमक - 1/2 छोटा चम्मच

सादा नमक - स्वादानुसार

बर्फ के टुकड़े - 2 से 3

बनाने का तरीका
सबसे पहले धनिया और पुदीना के पत्तों को साफ करके पानी से अच्छी तरह धो लें. ध्यान रहे कि धनिया के मुलायम डंठल को न निकालें, इससे चटनी गाढ़ी और स्वादिष्ट बनती है.

अब मिक्सी के जार में धुला हुआ धनिया, पुदीना, हरी मिर्च, अदरक और लहसुन डालें.

इसी के साथ भुना जीरा पाउडर, चाट मसाला, काला नमक और सादा नमक मिला दें.

अब जार में 2-3 बर्फ के टुकड़े या 2 चम्मच बिल्कुल ठंडा पानी डालें.

मिक्सी को पल्स मोड पर चलाते हुए चटनी को एकदम बारीक और स्मूथ पीस लें.

चटनी पीसने के बाद इसे एक कांच के बर्तन में निकालें और ऊपर से नींबू का रस मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें. आपकी एकदम तीखी, चटपटी और हरी-भरी धनिया-पुदीना की चटनी तैयार है. इसे एयरटाइट कंटेनर में रखकर आप फ्रिज में हफ्ते भर फ्रेश रख सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »