How to Get Smell Out of Shoes: जूतों से आने वाली पसीने की बदबू मिनटों में होगी दूर, आजमाएं ये आसान घरेलू ट्रिक

भंयकर गर्मी में पूरा दिन ऑफिस में एक जूता पहनने की वजह से उनसे गंदी बदबू आने लगती है. इसकी वजह से आप उनको ऑफिस में एक पल के लिए भी उतार नहीं पाते है, तो अब आपको फिक्र करने की जरूरत नहीं है. क्योंकि एक आसान और सस्ते नुस्खे से आप अपने जूतोंं की सारी बदबू दूर कर सकते हैं.

Advertisement
जूतों की सफाई करते रहना चाहिए. (PHOTO:ITG/AI) जूतों की सफाई करते रहना चाहिए. (PHOTO:ITG/AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 30 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:39 AM IST

How to Get Rid Of Smelly Shoes: दिनभर ऑफिस में जूते पहनने के बाद उनमें से आने वाली बदबू कई लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन जाती है. खासतौर पर गर्मियों और बरसात के मौसम में पसीना ज्यादा आने की वजह से जूतों में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जिससे तेज बदबू आने लगती है. जब भी आप जूते उतारते हैं जो ऐसी बदबू आती है जैसे पास में कोई मछली मरी हो, इस बदबू को कम करने के लोग बाजार से तरह-तरह के प्रोडक्ट खरीद लेते हैं.

Advertisement

मगर कई बार महंगे शू स्प्रे और डियोड्रेंट इस्तेमाल करने के बाद भी यह समस्या पूरी तरह खत्म नहीं होती. ऐसे में घर में मौजूद एक चीज आपकी इस मुश्किल को मिनटों में हल कर सकती हैं. य एक सस्ता, आसान और असरदार उपाय है, जो जूतों की बदबू दूर करने में मदद करता है.

क्यों आती है जूतों से बदबू?

सबसे पहले तो लोगों को यह समझना जरूरी है कि आखिर जूतों से इतनी बदबू क्यों आती है. पैरों में मौजूद पसीना जब जूतों के अंदर बंद रहता है, तो वहां नमी बढ़ जाती है. यही नमी बैक्टीरिया और फंगस को बढ़ने का मौका देती है. यही बैक्टीरिया बदबू का अहम कारण भी बनते हैं, अगर रोज एक ही जूते पहनें या उन्हें धूप और हवा न मिले, तो समस्या और बढ़ सकती है.

Advertisement

बदबू दूर करेगा ये देसी नुस्खा

घर में मौजूद बेकिंग सोडा आपकी इस मुश्किल हो कम कर सकता है, क्योंकि इसमें स्मेल सोखने की शक्ति होती है. यह जूतों के अंदर की नमी को कम करता है और बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया को कंट्रोल करने में मदद करता है. इसी वजह से इसको प्राकृतिक डियोड्राइजर भी माना जाता है. 

जूतों की बदबू दूर करने का आसान तरीका

रात में सोने से पहले अपने जूतों के अंदर एक से दो चम्मच बेकिंग सोडा छिड़क दें. इसे पूरी रात अपने जूतों में ही रहने दें. सुबह जूते पहनने से पहले बेकिंग सोडा को झाड़ दें. इससे जूतों की बदबू काफी हद तक कम हो जाएगी. 

इसके अलावा आप एक छोटे कपड़े या टिशू में बेकिंग सोडा बांधकर भी जूतों के अंदर रख सकते हैं. इससे पाउडर फैलने की परेशानी भी नहीं होगी और आपके जूतों से सारी बदबू दूर हो जाएगी. 

इन बातों का भी रखें ध्यान

  • रोज एक ही जूते पहनने से बचें.
  • जूतों को समय-समय पर धूप में जरूर रखें.
  • कॉटन के मोजे पहनें, ताकि पसीना कम हो.
  • पैरों की सफाई का खास ध्यान रखें.

बेकिंग सोडा की यह ट्रिक न सिर्फ आसान है, बल्कि जेब पर भी भारी नहीं पड़ती है. बिना किसी महंगे प्रोडक्ट के आप घर बैठे अपने जूतों को फ्रेश और स्मेल फ्री कर सकते हैं. अच्छी बात यह है कि बेकिंग सोडा अक्सर घरों में इस्तेमाल किया जाता है, ऐसे में आपको इस नुस्खे के लिए कोई ज्यादा पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. 

Advertisement

 

 

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »