How to get rid of monkeys: बालकनी-छत में बंदरों ने मचा रखा है गदर? करें ये एक काम, फिर नहीं आएंगे

छत और बालकनी पर बंदरों के हुड़दंग से परेशान हैं तो विदेशी वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट्स और रिसर्च ऑर्गनाइजेशन्स के मुताबिक, बिना नुकसान पहुंचाए बंदरों को भगाने के कुछ बेहद आसान और वैज्ञानिक तरीके हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपनी बालकनी को बंदरों से पूरी तरह सुरक्षित रख सकते हैं।

Advertisement
शहरों में भी बंदर का उत्पात बढ़ गया है. (Photo: AI Generated) शहरों में भी बंदर का उत्पात बढ़ गया है. (Photo: AI Generated)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 03 जून 2026,
  • अपडेटेड 3:02 PM IST

गर्मियों के मौसम में अक्सर घरों की छतों और बालकनियों पर बंदरों का आना-जाना काफी बढ़ जाता है. ये न सिर्फ पेड़-पौधों को उखाड़ फेंकते हैं, बल्कि घर में घुसकर कीमती सामान का भी भारी नुकसान करते हैं. कई बार तो ये बच्चों और बुजुर्गों पर हमला भी कर देते हैं. यदि आप भी बंदरों के आतंक से परेशान हैं तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है. इंटरनेशनल वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट्स ने कुछ ऐसे बेहद आसान और अचूक तरीके बताए हैं जिससे बंदर बिना किसी चोट या नुकसान के आपके घर का रास्ता भूल जाएंगे.

Advertisement

इस खास गंध से नफरत करते हैं बंदर

बंदरों की सूंघने की क्षमता बहुत तेज होती है और कुछ खास गंध उन्हें बिल्कुल रास नहीं आती. विदेशी वाइल्डलाइफ और होम केयर एक्सपर्ट वेबसाइट LockLatch के मुताबिक, बंदरों को तीखी और तेज गंध से सख्त नफरत होती है. यदि आप अपनी बालकनी या छत के कोनों पर सिरका या लहसुन के रस का स्प्रे कर दें तो बंदर उस जगह नहीं आएंगे.

इसके अलावा आप विनेगर में भीगे हुए सूती कपड़े या जूट की थैलियों को छत की रेलिंग पर बांध सकते हैं जिसकी तेज महक बंदरों को घर से दूर रखने में नेचुरल रिपेलेंट का काम करती है.

खिलौने वाले सांप का मास्टर स्ट्रोक

यह सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन यह एक वैज्ञानिक सच है कि बंदर सांपों से बेहद डरते हैं. वाइल्डलाइफ कंट्रोल गाइडलाइंस साझा करने वाली संस्था एलएलआर वाइल्ड कंट्रोल के मुताबिक, बंदरों के दिमाग में सांपों को लेकर एक जन्मजात डर होता है. यदि आप बाजार से असली दिखने वाले प्लास्टिक या रबर के बड़े सांप खरीदकर अपनी छत, बालकनी या पेड़ की टहनियों पर रख दें तो बंदर उस एरिया में आने की हिम्मत नहीं करेंगे.

Advertisement

हिलने-डुलने वाली चीजें

बंदरों को ऐसी चीजें बिल्कुल पसंद नहीं आतीं जो उनकी आंखों में चमक पैदा करें या अचानक हिलें. इंटरनेशनल होम रिसोर्स पोर्टल्स के सजेशन के मुताबिक, आप अपनी बालकनी में पुरानी सीडी, रिफ्लेक्टिव टेप या चमकदार एल्युमिनियम फॉयल की पट्टियां लटका सकते हैं. हवा के चलने से जब इनसे रोशनी रिफ्लेक्ट होती है तो बंदर असहज हो जाते हैं और वहां से भाग जाते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »