Floor Cleaning Tips: पोछे के पानी में मिलाएं घर में रखीं ये 3 चीजें, 3-4 दिनों तक चमकता रहेगा फर्श... मक्खी-कीड़े भी दुम दबाकर भागेंगे!

Floor Cleaning Tips: गर्मी और बारिश के मौसम में घर को कीड़े-मकौड़ों और बदबू से बचाना चाहते हैं, तो पोछे के पानी में नमक, नीम का तेल और डिटॉल मिलाना शुरू कर दें. इन चीजों को मिलाकर पोछा लगाने से फर्श को चमकाने और हाइजीनिक रखने में मदद मिलती है,

Advertisement
घर के फर्श को साफ रखने के लिए आप पोछे के पानी में नमक मिला सकते हैं. (Photo: ITG) घर के फर्श को साफ रखने के लिए आप पोछे के पानी में नमक मिला सकते हैं. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 08 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:44 PM IST

Floor Cleaning Tips: घर को साफ-सुथरा रखने के लिए रोजाना साफ-सफाई की जाती है. लेकिन रोजाना झाड़ू-पोछा करने के बाद भी कई बार फर्श फिर से दोबारा जल्दी गंदा नजर आने लगता है. गर्मी और बारिश के मौसम में इस स्थिति का लगभग हर रोज करना पड़ता है. दरअसल, गर्मी और बारिश में चींटियां, कॉकरोच, छिपकलियां और छोटे-छोटे कीड़े-मकौड़े भी घर में दिखाई देने लगते हैं. ऐसे में फर्श को साफ रखने और इन कीड़े-मकौड़ों से छुटकारा पाने के लिए लोग महंगे-महंगे क्लीनर्स खरीदते हैं, लेकिन फिर भी वैसा रिजल्ट नहीं मिल पाता जैसे वो चाहते हैं.  

अगर आप भी उन्हीं में से हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको फर्श को साफ रखने के लिए एक ऐसा देसी उपाय बताने वाले हैं, जिससे न केवल फर्श चमकता रहेगा बल्कि कीड़ों की परेशानी भी कम हो जाएगी. खास बात ये है कि इसके लिए आपको बाजार से कुछ खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी. घर में रखी 3 चीजें पोछे के पानी में मिलाकर आप अपने फर्श को कई दिनों तक साफ-सुथरा रख सकते हैं, कीड़ों और बदबू को भी दूर रख सकते हैं.

पोछे के पानी में क्या मिलाएं?
अगर आप एक बाल्टी पानी से पोछा लगाने जा रहे हैं, तो उसमें घर में रखी तीन चीजें मिला सकते हैं.

Advertisement
  • 1 चम्मच साधारण नमक
  • आधा चम्मच नीम का तेल
  • 1 ढक्कन डिटॉल या कोई एंटीसेप्टिक लिक्विड

ये देसी उपाय क्यों करता है कमाल?

1. नमक एक्स्ट्रा सफाई करता है: पोछे के पानी में नमक लंबे समय से इस्तेमाल किया जाता रहा है. माना जाता है कि नमक, गंदगी और दाग-धब्बों को हटाने में मदद करता है, जिससे फर्श ज्यादा साफ नजर आता है.

2. नीम का तेल कीड़ों को रख सकता है दूर: नीम के तेल में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो घर से घर मक्खी और कीड़ों के दूर रखने में मदद करता है. इसकी तेज खुशबू के कारण कीड़ें नहीं आते हैं. 

3. डिटॉल देगा एक्स्ट्रा हाइजीन: डिटॉल जैसे एंटीसेप्टिक लिक्विड का इस्तेमाल करने से फर्श पर मौजूद बैक्टीरिया को कम होते हैं. इसके साथ ही बदबू भी कम की जा सकती है. इससे घर में फ्रेशनेस भी बनी रहती है.

कितनी बार करें इस्तेमाल?
आप इन तीनों चीजों को पोछे के पानी में मिलाकर आप हफ्ते में 1 से 2 बार पोछा लगा सकते हैं. रोजाना इस्तेमाल करना जरूरी नहीं है. रोजाना सफाई के साथ ये तरीका घर को साफ और ताजा बनाए रखने में मदद कर सकता है. आप इस पानी का इस्तेमाल करके 2-3 दिनों तक फर्श को साफ-सुथरा और कीड़ों से दूर रख सकते हैं.

किन जगहों पर पोछा लगाना है जरूरी?
घर के कुछ हिस्से ऐसे होते हैं जहां कीड़े-मकौड़े ज्यादा दिखाई देते हैं. इसलिए कुछ जगहों पर पोछा लगाना जरूरी है क्योंकि इन जगहों पर गंदगी ज्यादा हो सकती है.

  • किचन और सिंक के आसपास
  • बालकनी और खिड़कियों के पास
  • मुख्य दरवाजे के आसपास
  • बाथरूम और स्टोर रूम
  • घर के कोने और फर्नीचर के नीचे
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »