Curd for Hair: झड़ते बालों की समस्या होगी दूर, दही में मिलाकर लगा लें ये चीजें, बाल बनेंगे रेशमी और मजबूत

Curd for Hair: अगर आप भी नेचुरल तरीकों से अपने बालों की देखभाल करना चाहते हैं तो दही इसमें काफी मदद कर सकता है. लंबे समय से दही का इस्तेमाल बालों को मजबूत, मुलायम और चमकदार बनाने के लिए किया जाता रहा है. यह बालों को पोषण देने के साथ-साथ स्कैल्प को साफ और हेल्दी रखने में भी मदद करता है.

Advertisement
दही में ये 1 खास चीज मिलाकर लगाएं, जड़ों से मजबूत और चमकदार बनेंगे बाल (Photo-ITG) दही में ये 1 खास चीज मिलाकर लगाएं, जड़ों से मजबूत और चमकदार बनेंगे बाल (Photo-ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 12 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:30 PM IST

Curd for Hair: भारतीय घरों में दही को सिर्फ खाने के लिए ही नहीं, बल्कि बालों की देखभाल के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है. पुराने समय से ही दही का इस्तेमाल बालों को मजबूत, मुलायम और चमकदार बनाने के लिए किया जाता रहा है. दही में प्रोटीन, विटामिन B और D, लैक्टिक एसिड और हेल्दी फैट्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो बालों को जड़ों से पोषण देने में मदद करते हैं.

Advertisement

यह बालों की जड़ों को मजबूत बनाकर हेयर फॉल की समस्या को कम करने में मदद कर सकता है. साथ ही, दही एक नेचुरल कंडीशनर की तरह भी काम करता है, जिससे बाल मुलायम, स्मूद और चमकदार नजर आते हैं.

बालों पर दही का इस्तेमाल कैसे करें?

सादा दही हेयर मास्क
3-4 चम्मच ताजा दही लें और इसे बालों की जड़ों से लेकर लंबाई तक अच्छी तरह लगाएं. 5-10 मिनट हल्के हाथों से स्कैल्प की मसाज करें और लगभग 30-45 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें. इससे बालों की जड़ें मजबूत होती हैं, हेयर फॉल कम हो सकता है और बाल मुलायम व चमकदार बनते हैं.

दही और आंवला
2 चम्मच दही में 1 चम्मच आंवला पाउडर मिलाएं. चाहें तो थोड़ा मेथी पाउडर भी डाल सकते हैं. इसे बालों में 45 मिनट तक लगाकर रखें और फिर धो लें. इससे बालों की ग्रोथ बेहतर होती है और बाल मजबूत बनते हैं.

Advertisement

दही और नारियल तेल
अगर आपके बाल ज्यादा रूखे हैं तो 3 चम्मच दही में 2 चम्मच हल्का गर्म नारियल तेल मिलाकर लगाएं. इसे 1 घंटे तक बालों में रहने दें और फिर शैंपू कर लें. इससे बाल सॉफ्ट और हेल्दी बनते हैं.

दही और मुल्तानी मिट्टी
ऑयली स्कैल्प वालों के लिए 3 चम्मच दही में 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी मिलाकर लगाना फायदेमंद हो सकता है. इसे 20-30 मिनट बाद धो लें. इससे स्कैल्प का अतिरिक्त तेल कम होता है.

इन बातों का रखें ध्यान

  • हमेशा ताजा और सादा दही ही बालों पर लगाएं.
  • दही लगाने के बाद कम से कम 30 मिनट तक बालों में लगा रहने दें.
  • बालों पर दही लगाते वक्त ध्यान रखें कि आंखों में दही न जाए.
  • दही लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. अगर किसी तरह की एलर्जी या जलन महसूस हो तो इसका इस्तेमाल न करें.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement