Boiled eggs benefits: रोज 2 उबले अंडे खाने से क्या होगा? शरीर में दिखेंगे ये चौंकाने वाले बदलाव

रोजाना सिर्फ 2 उबले अंडे खाने से शरीर को अच्छा प्रोटीन, जरूरी विटामिन और कोलीन मिल सकता है. यदि कोई लगातार 15 दिन तक खाता है तो शरीर में क्या फायदे हो सकते हैं, इस बारे में जानेंगे.

Advertisement
अंडे खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है. (Photo: ITG) अंडे खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 06 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:00 AM IST

Daily boiled eggs benefits: अंडे को दुनिया के सबसे पौष्टिक चीजों में गिना जाता है. वहीं जो लोग बनाने में आसान, सस्ता और न्यूट्रिशन वाला नाश्ता ढूंढ रहे हैं तो उबले अंडे सबसे आम कॉमन ऑपशंस में से एक हैं. एक उबला अंडा लगभग 6 ग्राम प्रोटीन देता है और इसमें विटामिन A, B12, D, E, ल्यूटिन और जेक्सैंथिन जैसे कंपाउंड भी होते हैं जो शरीर के अलग-अलग हिस्सों को सपोर्ट करते हैं. कई मेडिकल वेबसाइट्स दावा करती हैं कि यदि सामान्य व्यक्ति भी रोजाना 2 उबले अंडे खाता है तो उसके शरीर को काफी फायदा मिल सकता है. तो आइए जानते हैं कि रोज 2 अंडे आपके शरीर के सिस्टम को कैसे बदल देते हैं.

Advertisement

मेटाबॉलिज्म और वेट लॉस में मददगार

हेल्थलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, अंडे में हाई क्वालिटी वाला प्रोटीन पाया जाता है जो मसल्स गेन और वेट लॉस में मदद करता है. इसके अलावा ये मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करता है. अंडे खाने से 'थर्मिक इफेक्ट ऑफ फूड' बढ़ता है यानी इससे ही शरीर कैलोरी को तेजी से बर्न करता है. सुबह 2 अंडे खाने से पेट लंबे समय तक भरा महसूस होता है, जिससे आप दिन भर ओवरईटिंग से बच जाते हैं.

ब्रेन पावर और याददाश्त के लिए वरदान

WebMD के मुताबिक, अंडे के पीले भाग में कोलीन पाया जाता है जो दिमाग की कोशिकाओं को बनाने और सिग्नल भेजने और रिसीव करने के लिए जरूरी होता है. रोजाना 2 अंडे खाने से आपके शरीर को पर्याप्त मात्रा में कोलीन मिलता है जिससे याददाश्त तेज होती है और फोकस बढ़ता है. यह अल्जाइमर जैसी बीमारियों के खतरे को कम करने में भी मददगार हो सकता है.

Advertisement

आंखों की रोशनी और स्किन पर असर

मेडिकल न्यूज टुडे के मुताबिक, अंडे में ल्यूटिन और जेक्सैंथिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं.  ये कंपाउंड आंखों की रेटिना को सुरक्षित रखते हैं और मोतियाबिंद के खतरे को कम करते हैं. इसके अलावा अंडे में मौजूद सल्फर और विटामिन B12 आपके बालों और नाखूनों की चमक को भी बढ़ाते हैं जिससे आप अधिक यंग और एनर्जेटिक दिखते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement