Beetroot Ice Cubes for Glowing Skin: कुदरती निखार के लिए चुकंदर आइस क्यूब्स से करें मसाज, खूबसूरती देख हर कोई करेगा तारीफ

Beetroot Ice Cubes for Glowing Skin: चुकंदर सेहत के साथ-साथ चेहरे के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है. इसमें मौजूद पोषक तत्व स्किन को ग्लोइंग बनाने और दाग-धब्बों को कम करने में मदद करते हैं. आज इस खबर में हम आपको घर पर चुकंदर से आइस क्यूब्स बनाना बताएंगे जो ग्लोइंग स्किन पाने में आपकी मदद करेंगे.

Advertisement
पार्लर जैसा ग्लो अब घर पर! चेहरे पर लगाएं चुकंदर के ये 3 स्पेशल आइस क्यूब्स, दाग-धब्बे होंगे दूर (photo- ITG) पार्लर जैसा ग्लो अब घर पर! चेहरे पर लगाएं चुकंदर के ये 3 स्पेशल आइस क्यूब्स, दाग-धब्बे होंगे दूर (photo- ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 24 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 3:59 PM IST

Beetroot Ice Cubes for Glowing Skin: हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन सुंदर और ग्लोइंग दिखे. इसके लिए कोई महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करता है तो कोई पार्लर में महंगे ट्रीटमेंट करवाता है. लेकिन अगर आप चाहें तो नेचुरल तरीकों से भी अपनी स्किन का ख्याल रख सकते हैं. चुकंदर ऐसा ही एक इंग्रेडिएंट है जो स्किन की चमक बढ़ाने और दाग-धब्बों को कम करने में मदद कर सकता है. अगर आप चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहती हैं तो  चुकंदर से बने आइस क्यूब्स एक आसान और असरदार उपाय हो सकते हैं. आज हम आपको घर पर चुकंदर से आइस क्यूब्स बनाने का आसान तरीका बताएंगे.

Advertisement

चुकंदर के आइस क्यूब्स के फायदे
चुकंदर में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो स्किन में होने वाले बैक्टीरिया को कम करने में मदद करते हैं. इसमें मौजूद विटामिन C स्किन टेक्सचर बेहतर करने, पिंपल्स कम करने और पिगमेंटेशन को हल्का करने में मदद करता है. इसके इस्तेमाल से स्किन साफ और सॉफ्ट दिखती है.

चुकंदर और गाजर के आइस क्यूब्स
सबसे पहले चुकंदर और गाजर को छीलकर कद्दूकस कर लें. अब इन्हें मिक्सर में थोड़ा पानी डालकर अच्छी तरह पीस लें. इसके बाद जूस को छान लें. अब इस जूस को आइस ट्रे में डालकर फ्रीज में जमा दें. जब क्यूब्स तैयार हो जाएं तो इन्हें रात में सोने से पहले चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथ से रगड़ें.

चुकंदर, दूध और गुलाब जल के आइस क्यूब्स
यह मिश्रण स्किन को मॉइश्चराइज रखने और उसे फ्रेश बनाने में मदद करता है. इसके लिए चुकंदर को छीलकर कद्दूकस करें. अब इसमें 3 बड़े चम्मच दूध और 2 बड़े चम्मच गुलाब जल मिलाएं. इसे अच्छी तरह मिलाकर छान लें और आइस ट्रे में डालकर जमा दें. तैयार क्यूब्स को चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथ से रगड़ें.

Advertisement

चुकंदर और चावल के पानी के आइस क्यूब्स
चुकंदर और चावल के पानी से बना आइस क्यूब्स स्किन की चमक बढ़ाने में मदद करते हैं. इसे बनाने के लिए 2 बड़े चम्मच चुकंदर का रस और 2 बड़े चम्मच चावल का पानी (भिगोए हुए या उबले हुए चावल का) लें. दोनों को अच्छी तरह मिला लें. अब इस मिश्रण को आइस ट्रे में डालकर फ्रीजर में जमा दें.जब क्यूब्स तैयार हो जाएं तो चेहरा साफ करने के बाद एक आइस क्यूब को हल्के हाथ से चेहरे पर लगाएं. इससे आपकी स्किन साफ और ग्लोइंग नजर आएगी.

डिस्क्लेमर: ये खबर सिर्फ जानकारी के लिए है. अपनी स्किन केयर में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना न भूलें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement