फरवरी के दस्तक देते ही मौसम बदल गया है और अब हल्की ठंड में मोटे स्वेटर्स और पफर जैकेट्स की जरूरत खत्म हो गई है. ऐसे में अब लोग ऊनी कपड़ों और पफर जैकेट्स को सही से स्टोर करके रख रहे हैं. मगर ऐसे में ही लोग सबसे बड़ी गलती करते हैं, वो पफर जैकेट्स को भी ऊनी कपड़ों की तरह ही स्टोर करने लगते हैं. लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपकी महंगी पफर जैकेट्स अगली सर्दी भी वैसी रहे, तो ऐसा करना बंद कर दीजिए. अच्छी बात यह है कि कुछ आसान टिप्स हैं, जिनकी मदद से आप पफर जैकेट्स को आसानी से स्टोर कर सकते हैं और जिससे वो लंबे समय तक नई जैसी रहेंगी.
(Photo Credit- Adobe Stock Images)
पफर जैकेट को स्टोर करने से पहले उनको अच्छी तरह से साफ करके सूखा लें, क्योंकि उनमें पसीने की बदबू या नमी रहने से बैक्टीरिया-फफूंद जल्दी लगते हैं. बैक्टीरिया फाइबर को खराब करते हैं और आपकी महंगी जैकेट खराब हो सकती है.
जैकेट को धोने के लिए हमेशा ठंडे पानी और माइल्ड डिटर्जेंट का इस्तेमाल करना चाहिए. इसके साथ ही इनको धूप में सुखाने के बजाय किसी ऐसी खुली जगह पर सुखाना चाहिए. जहां पर हवा आती हो, ताकि जैकेट नेचुरल तरीके से सूख जाए और इसका फैब्रिक भी खराब ना हो.
(Photo Credit- Adobe Stock Images)
एक बात ख्याल हमेशा रखें कि आप अपनी पफर जैकेट को गलती से भी प्लास्टिक वाले हैंगर में न टांगे, क्योंकि इससे उसके कंधे लटकने के चांस काफी बढ़ जाते हैं. अगर एक बार जैकेट की शेप बिगड़ जाती है तो फिर वो खराब दिखने लगती है.
इसलिए हमेशा पफर जैकेट्स को टांगने के लिए लड़की से बने हैंगर यूज करना सही होता है, इसके अलावा पैडेड हैंगर भी अच्छे होते हैं. इनसे जैकेट के कंधे खराब नहीं होते हैं और जैकेट पर कोई वजन नहीं पड़ता है.
(Photo Credit- Adobe Stock Images)
इसके साथ ही एक गलती जो अक्सर ही लोग पफर जैकेट्स को रखते समय करते हैं, वो है उनको वैक्यूम बैग में डालकर उनकी हवा निकाल देते है. लेकिन बहुत कम लोग इसके बारे में जानते हैं कि ऐसा करने से वो अपनी जैकेट की फिलिंग को खराब कर रहे हैं. जैकेट पर ज्यादा प्रेशर पड़ने से जैकेट की रेशे टूट जाती है और उनके अंदर की गर्माहट खत्म होने लगती है.
इसी वजह से जैकेट को बिना दबाए खुली और हवा आने वाली जगह पर रखना चाहिए, स्टोर करने के बाद भी महीने-महीने उनको हवा में निकालना चाहिए. ताकि अगली सर्दी तक उनकी फ्रेशनेस बनी रहे.
(Photo Credit- Adobe Stock Images)
पफर जैकेट्स को जब आप स्टोर कर रहे हो, तो उनको किसी ब्रीदेबल फैब्रिक कवर या सूती कपड़े में रखकर ही बैग में रखें. सबसे पहली बात तो इससे जैकेट धूल-मिट्टी से गंदी नहीं होती है. इसके अलावा बैक्टीरिया भी पफर जैकेट्स से दूर रहते हैं और उनको एयर भी मिलती रहती है.
कभी भी पफर जैकेट्स को प्लास्टिक कवर के अंदर नहीं पैक करना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से लंबे समय तक उसमें पैक करने के बाद जैकेट्स से एक अजीब स्मेल आना शुरू हो जाती है.
(Photo Credit- Adobe Stock Images)
ठंड जाते ही लोग पफर जैकेट्स को बैग में पैक करके साइड रख देते हैं और सीधे सर्दियों के मौसम में ही बाहर निकालते हैं. मगर ऐसा करना उनकी सबसे बड़ी गलती होती है.
गर्मियों में भी स्टोर किए हुए जैकेट्स और ऊनी कपड़ों को भी अलमारी से बाहर हवा में बाहर निकालना बहुत अहम होता है, इससे एक तो उनका फाइबर खराब नहीं होता है और उनमें किसी तरह की बदबू भी नहीं आती है.
जैकेट्स को हिलाने से उनके अंदर फिर से हवा भर जाती है, जिससे उनकी पफनेस लंबे समय तक बिल्कुल ठीक रहती है. जब आप उसको दोबारा निकालकर पहनते हैं तो वो बिल्कुल नई लगती है.
(Photo Credit- Adobe Stock Images)
जैसे कपड़े धोने से पहले मम्मियां घरों में उनकी जेबों की तलाशी लेती हैं, उसी तरह ठंड जाने के बाद पफर जैकेट्स को रखने से पहले उनकी जेबों को अच्छी तरह से देखना चाहिए.
अगर गलती से जेब में सिक्के या कुछ भारी सामान रह जाता है तो इससे जैकेट की एक साइड पर प्रेशर पड़ता है. इससे जैकेट एक साइड ही झुक जाती है और खराब हो जाती है.
(Photo Credit- Adobe Stock Images)