How To Make Sabji Without Oil: पनीर हो या आलू...बिना तेल के भी स्वादिष्ट बनेगी हर सब्जी, अपनाएं ये 5 तरीके; उंगलियां चाटने पर होंगे मजबूर!

अगर आप वजन घटाने या दिल को सेहतमंद रखने के लिए बिना तेल का खाना बनाना चाहते हैं, लेकिन बेस्वाद होने से डरते हैं, तो ये खबर आपके लिए है. जानिए बिना एक बूंद तेल के भी उंगलियां चाटने पर मजबूर कर देने वाली स्वादिष्ट सब्जी बन सकती है. उसके लिए बस 5 हैक्स अपनाने होंगे.

Advertisement
बिना तेल के सब्जी बनाने के लिए आपको नॉन-स्टिक कड़ाही या बर्तनों का इस्तेमाल करना चाहिए. (Photo: ITG) बिना तेल के सब्जी बनाने के लिए आपको नॉन-स्टिक कड़ाही या बर्तनों का इस्तेमाल करना चाहिए. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 02 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:18 AM IST

आजकल लोग फिट रहने और हेल्दी खाने पर पहले से ज्यादा ध्यान देने लगे हैं. कोई वजन कम करना चाहता है, तो कोई दिल और पेट को हेल्दी रखने के लिए अपने खाने-पीने की आदतें बदल रहा है. यही वजह है कि ज्यादा लोग खाने में तेल कम करने या कहें कि बिना तेल के खाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं. वे लोग ये सोच तो लेते हैं लेकिन अक्सर उनके मन में ये डर रहता है कि बिना तेल के सब्जी कहीं फीकी और बेस्वाद न लगे. अगर बिना तेल के खाना बनाने से पहले आपके मन में भी खाना बेस्वाद बनने का डर रहता है तो अब न डरें.

कुछ आसान किचन ट्रिक्स अपनाकर आप बिना तेल के भी स्वादिष्ट और हेल्दी सब्जी बना सकते हैं. दरअसल, सही मसाले और पकाने का सही तरीका खाने का स्वाद बनाए रखता है. आजकल कई लोग जीरो ऑयल या लो ऑयल कुकिंग अपना रहे हैं और हेल्थ एक्सपर्ट भी इसे सेहत के लिए बेहतर मानते हैं. यानी अब स्वाद और हेल्थ, दोनों का बैलेंस आसानी से बनाया जा सकता है.

Advertisement

1. पानी और टमाटर से तैयार करें मसाला
अगर आप बिना तेल के खाना पकाना चाहते हैं, तो प्याज और मसालों को भूनने के लिए तेल की जगह थोड़ा-थोड़ा पानी इस्तेमाल कर सकते हैं. टमाटर की ग्रेवी भी सब्जी में अच्छा स्वाद और गाढ़ापन लाती है. इससे मसाले जलते भी नहीं और सब्जी स्वादिष्ट बनती है.

2. नॉन-स्टिक या अच्छी कड़ाही का करें इस्तेमाल
अगर आप बिना तेल के खाना पकाने के लिए सही तरह का बर्तन इस्तेमाल करते हैं तो आपको आसानी भी होती है और आपका खाना जलता भी नहीं है. नॉन-स्टिक बर्तनों में खाना बनाने से तेल की जरूरत काफी कम हो जाती है. अच्छी क्वालिटी की नॉन-स्टिक कड़ाही में सब्जी चिपकती नहीं, इसलिए ज्यादा तेल डालने की जरूरत नहीं पड़ती.  

2. सब्जियों को हल्का ड्राई रोस्ट करें
कुछ सब्जियां जैसे पनीर, भिंडी या सोयाबीन को हल्का ड्राई रोस्ट करके भी बनाया जा सकता है. इससे उनका स्वाद बढ़ जाता है और अलग से तेल डालने की जरूरत भी नहीं पड़ती है. कई लोग जीरो ऑयल कुकिंग में यही तरीका अपनाते हैं.

Advertisement

3. भाप में पकाने का तरीका भी है फायदेमंद
भाप में पकाई गई सब्जियां ज्यादा हेल्दी मानी जाती हैं. इस तरीके में सब्जियों का नेचुरल स्वाद भी बना रहता है और पोषक तत्व भी ज्यादा खराब नहीं होते. ऊपर से मसाले और हरा धनिया डालकर इसे और स्वादिष्ट बनाया जा सकता है.

4. दही या दूध से बढ़ाएं स्वाद
अगर आपको बिना तेल की सब्जी थोड़ी सूखी या फीकी लगे, तो उसमें थोड़ा दही या दूध मिलाया जा सकता है. इससे ग्रेवी क्रीमी बनती है और स्वाद भी बढ़ जाता है. कई लोग होटल जैसा टेस्ट लाने के लिए ये तरीका अपनाते हैं.

धीरे-धीरे कम करें तेल की आदत
अगर आप रोज ज्यादा तेल वाला खाना खाते हैं, तो अचानक पूरी तरह तेल बंद करना मुश्किल लग सकता है. बेहतर होगा कि पहले थोड़ा-थोड़ा तेल कम करें. कुछ दिनों में स्वाद की आदत बदलने लगेगी और हल्का खाना भी अच्छा लगने लगेगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »