Oats Chilla Recipe: सुबह नाश्ते में ट्राई करें ओट्स चीला, सिर्फ 10 मिनट में होगा तैयार और स्वाद भी लाजवाब

Oats Chilla Recipe: आपने कई तरह के चीले खाए होंगे लेकिन क्या आपने कभी ओट्स चीला खाया है. अगर नहीं, तो आज हम आपको ओट्स चीला बनाने की एक आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे आप सुबह के नाश्ते में फटाफट तैयार कर सकते हैं.

Advertisement
सुबह के नाश्ते में बनाएं ओट्स चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन (Photo- Getty Image) सुबह के नाश्ते में बनाएं ओट्स चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन (Photo- Getty Image)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 18 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 6:22 PM IST

Oats Chilla Recipe: ओट्स को काफी हेल्दी माना जाता है, खासकर वजन घटाने वालों के लिए. इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है और कैलोरी कम होती है. लेकिन अगर आप रोज-रोज ओटमील खाकर बोर हो गए हैं तो आप ओट्स चीला ट्राई कर सकते हैं. यह हेल्दी होने के साथ-साथ काफी टेस्टी भी होता है और इसे बनाना भी बेहद आसान है. तो आइए जानते हैं कि ओट्स चीला बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है और इसे कैसे बनाया जाता है.

Advertisement

ओट्स चीला बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए
 

1 कप क्विक कुकिंग ओट्स या रोल्ड ओट्स

1 बड़ा चम्मच बेसन या सूजी

1 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई

1 प्याज, बारीक कटा हुआ

1 शिमला मिर्च, बारीक कटी हुई

2 चम्मच हरा धनिया, बारीक कटा हुआ

1 टमाटर, बारीक कटा हुआ

1/2 चम्मच जीरा

आधा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक

एक चुटकी हल्दी

लगभग 1 कप पानी

1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर

नमक स्वादानुसार

ओट्स चीला बनाएं कैसे?

  1. सबसे पहले ओट्स को मिक्सी में पीसकर बारीक पाउडर बना लें.
  2. अब इस ओट्स पाउडर को एक बर्तन में निकाल लें और इसमें सभी सब्जियां, मसाले, बेसन या सूजी डाल दें.
  3. थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा और स्मूद घोल तैयार करें.
  4. गैस पर नॉन-स्टिक तवा रखें और थोड़ा सा तेल या घी फैलाएं.
  5. अब घोल को तवे पर डालें और गोल आकार में फैला दें.
  6. चीले को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें.
  7. गरमागरम ओट्स चीला हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ परोसें.
  8. यह ओट्स चीला टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी है और वजन घटाने वालों के लिए एक हेल्दी नाश्ता बन सकता है.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement