Turai ki Sabzi Recipe: गर्मियों के मौसम में घीया, तोरई और कद्दू की सब्जी ही बाजार में सबसे ज्यादा देखने को मिलती है और यह हरी सब्जियां हमारी हेल्थ के लिए भी अच्छी मानी जाती है, लेकिन सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि बच्चे हो या बड़े इनका नाम सुनते ही मुंह बनाने लगते हैं. मगर समर सीजन में पानी वाली सब्जियों को खाने से शरीर में कमजोरी नहीं होती है और इससे शरीर लंबे समय तक एक्टिव भी रहता है.
अगर आपके घरवालों के साथ भी यही समस्या है तो अब आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि शेफ कुणाल कपूर ने अपनी स्पेशल तोरई की सब्जी की रेसिपी शेयर की है, जो बना में भी आसान है और उसे खाते ही आपके घरवाले भी तोरई के फैन हो जाएंगे. इसमें न कोई भारीपन है, न ज्यादा मसालों का झंझट के झटपट बन जाती है.
तुरई (तोरई/झिंगे) – 8 (लगभग 500 ग्राम)
प्याज़ – 3 मध्यम आकार
सरसों का तेल – 5 बड़े चम्मच
अमृतसरी वड़ी – 1 बड़ी
राई – 1 छोटा चम्मच
जीरा – 1 छोटा चम्मच
सौंफ – 1 छोटा चम्मच
लहसुन (कटा हुआ) – 2 छोटे चम्मच
अदरक (कटा हुआ) – 2 छोटे चम्मच
हरी मिर्च – 2 (चीरी हुई)
टमाटर – 6 मध्यम आकार
नमक – स्वादानुसार
हल्दी – 1 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 2 छोटे चम्मच
धनिया पाउडर – 1 बड़ा चम्मच
गरम मसाला – एक चुटकी
कसूरी मेथी – एक चुटकी
हरा धनिया – थोड़ा सा (कटा हुआ)
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क