भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 2026 के मॉनसून को लेकर नया पूर्वानुमान जारी किया है. इसके अनुसार, इस साल देश में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है. जून से सितंबर के दौरान कुल वर्षा लंबी अवधि के औसत के 90 प्रतिशत तक रह सकती है. अल नीनो के प्रभाव और जून में कमजोर बारिश की आशंका ने किसानों और जल प्रबंधन से जुड़े क्षेत्रों की चिंता बढ़ा दी है.