गर्मियां शुरू होते ही हर कोई ऐसी चीजों की तलाश में रहता है जो शरीर को अंदर से ठंडक दे और पलभर में फ्रेश महसूस कराए. तेज धूप, पसीना और चिपचिपी गर्मी में बार-बार गला सूखता है और कुछ ठंडा पीने का मन करता है, लेकिन रोज वही शिकंजी, कोल्ड ड्रिंक या बाजार के पैकेज्ड जूस पीकर लोग जल्दी बोर हो जाते हैं. ऐसे में अगर आपको घर पर ही कोई टेस्टी, क्रीमी और हेल्दी समर ड्रिंक मिल जाए, तो बात ही अलग हो जाती है.
इसी बीच मशहूर शेफ कुणाल कपूर ने खरबूजे के शेक की एक बेहद आसान और मजेदार रेसिपी शेयर की है, जो स्वाद के साथ-साथ शरीर को ठंडक देने का भी काम करती है. मीठे और रसदार खरबूजे, पुदीने की ताजगी और कंडेंस्ड मिल्क की क्रीमीनेस से तैयार होने वाला ये शेक गर्मी में किसी ट्रीट से कम नहीं है. खास बात ये है कि अगर घर में खरबूजा रखा-रखा ज्यादा पक गया है या कहें पिलपिला सा होने लगा है और आप उसे बेकार समझ रहे हैं तो न समझें. आप ज्यादा गल चुके खरबूजे से ये रेसिपी आसानी से बना सकते हैं.
इंग्रेडिएंट्स:
कैसे बनाएं खरबूजा शेक?
1. समर ड्रिंक को बनाने के लिए सबसे पहले खरबूजे के 3 मीडियम साइज टुकड़े लें और उनका छिलका हटा दें. छिलका हटाने के बाद उन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काट दें.
2. अब इन्हें मिक्सर जार में डालें. इसके बाद इसमें दो बड़ा चम्मच कंडेंस्ड मिल्क, एक चुटकी जायफल पाउडर, थोड़ी सी पुदीने की पत्तियां और थोड़ा ठंडा पानी डालें.
3. अब इन सभी चीजों को अच्छी तरह ब्लेंड कर लें ताकि स्मूद प्यूरी तैयार हो जाए. तैयार ड्रिंक को गिलास में निकालें, ऊपर से कुछ आइस क्यूब्स डालें और ठंडा-ठंडा सर्व करें.
ज्यादा पका खरबूजा भी आएगा काम
शेफ कुणाल कहते हैं अगर घर में रखा खरबूजा ज्यादा पक गया है और कोई उसे खाना नहीं चाहता, तो उसे फेंकने की जरूरत नहीं है. इस रेसिपी में ओवरराइप खरबूजा सबसे अच्छा स्वाद देता है और ड्रिंक को नेचुरल मिठास भी मिलती है.
खरबूजा शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है. वहीं पुदीना शरीर को ठंडक देता है और जायफल का हल्का स्वाद इस ड्रिंक को अलग ट्विस्ट देता है. ऐसे में तेज गर्मी और चिपचिपे मौसम में ये कूलर आपको तुरंत फ्रेश महसूस करा सकता है.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क