Aloo Paratha Recipe: बिना आटा गूंथे मिनटों में बनाएं टेस्टी आलू पराठा, स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछेगा रेसिपी

Aloo Paratha Recipe: अगर आपको भी सुबह नाश्ते में आलू का पराठा पसंद है लेकिन आटा गूंथने से बचना चाहते हैं तो यह आसान तरीका आपके बहुत काम आएगा. आज हम आपको ऐसी ट्रिक बताएंगे, जिसकी मदद से आप बिना आटा गूंथे ही स्वादिष्ट आलू के पराठे बना सकते हैं. स्वाद में ये पराठे बिल्कुल नॉर्मल आलू पराठों जैसे ही लगते हैं.

Advertisement
बिना आटा गूंथे ऐसे बनाएं गरमा-गरम आलू के पराठे (Photo-ITG) बिना आटा गूंथे ऐसे बनाएं गरमा-गरम आलू के पराठे (Photo-ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 11 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:10 AM IST

Aloo Paratha Recipe: सुबह नाश्ते में आलू पराठा सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले ब्रेकफास्ट में से एक है. यह खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ लंबे समय तक पेट भरा रखने में भी मदद करता है. लेकिन सुबह की भागदौड़ में आपके पास आटा गूंथने का समय नहीं है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको बिना आटा गूंथे आलू का पराठा बनाने का आसान तरीका बताएंगे.

Advertisement

यह पराठा खाने में बेहद टेस्टी होता है और कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाता है. आइए जानते हैं कि बिना आटा गूंथे टेस्टी और कुरकुरी आलू पराठा कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

4 मीडियम साइज उबले आलू
1/2 कप गेहूं का आटा
1 बारीक कटी हरी मिर्च
1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक
2 बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
1/2 छोटा चम्मच अजवाइन
लाल मिर्च पाउडर स्वादानुसार
सेंकने के लिए तेल या घी
नमक स्वादानुसार

बिना आटा गूंथे आलू पराठा बनाते कैसे हैं?

  1. बिना आटा गूंथे आलू पराठा बनाने के लिए सबसे पहले उबले हुए आलुओं को छीलकर अच्छी तरह मैश कर लें. 
  2. अब इसमें गेहूं का आटा, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें. सभी चीजों को मिलाकर नरम मिश्रण तैयार करें. ध्यान रखें कि इसमें अलग से पानी डालने की जरूरत नहीं होती.
  3. अब तैयार मिश्रण से मीडियम आकार की लोइयां बना लें. हल्का सा सूखा आटा लगाकर इन्हें हाथ या बेलन की मदद से धीरे-धीरे गोल पराठे का आकार दें.
  4. इसके बाद तवा गर्म करें और पराठा उस पर डाल दें. दोनों तरफ थोड़ा-थोड़ा तेल या घी लगाकर मीडियम गैस पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंक लें.
  5. अब तैयार गरमा-गरम आलू पराठे को दही, मक्खन, हरी चटनी या अचार के साथ परोसें. 

इन बातों का रखें ध्यान

  • आलू अच्छी तरह मैश करें, ताकि मिश्रण में गुठलियां न रहें.
  • मिश्रण ज्यादा नरम लगे तो थोड़ा सा सूखा आटा मिला सकते हैं.
  • पराठे को मीडियम गैस पर सेंकें, इससे वह बाहर से कुरकुरा और अंदर से अच्छी तरह पक जाएगा.
  • पराठा बेलते समय हल्के हाथों का इस्तेमाल करें, ताकि वह टूटे नहीं.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »