Halwai Style Bhindi Masala Recipe: घर पर बनाएं शादियों वाली मसालेदार भिंडी की सब्जी! हलवाई के 3 सीक्रेट टिप्स उंगलियां चाटने पर कर देंगे मजबूर

Halwai Style Bhindi Masala Recipe: अगर आपकी बनाई भिंडी भी लिसलिसी या चिपचिपी हो जाती है, तो ये रेसिपी आपके काम की है. आज हम आपको हलवाई स्टाइल भिंडी मसाला बनाने के वो 3 सीक्रेट टिप्स बताने वाले हैं, जो आपकी सिंपल सी भिंडी को भी शादी और पार्टी जैसा लाजवाब बना देंगे.

Advertisement
भिंडी में बेसन डालने से वो क्रिस्पी बनती है. (Photo: ITG) भिंडी में बेसन डालने से वो क्रिस्पी बनती है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 12 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:10 PM IST

Halwai Style Bhindi Masala Recipe: शादी-ब्याह में यूं तो ढेरों स्वादिष्ट चीजें खाने को मिलती हैं, लेकिन पनीर और दाल मखनी के बीच अगर कोई सब्जी अपनी खास जगह बनाती है तो वो है चटपटी भिंडी मसाला. अक्सर आप घर पर भिंडी बनाते तो हैं, लेकिन या तो वो चिपचिपी-लिसलिसी हो जाती है या फिर उसमें वो शादी वाली भिंडी जैसी बात नहीं आ पाती. अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है और आप भी वही पुरानी सादी भिंडी खाकर बोर हो चुके हैं और घर वालों को कुछ खास खिलाना चाहते हैं, तो ये रेसिपी आपके लिए ही है. आज हम आपको हलवाई स्टाइल भिंडी मसाला बनाने का वो तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे भिंडी का एक-एक दाना खिला-खिला और मसालों से लिपटा हुआ बनेगा.

Advertisement

इस रेसिपी को खाने के बाद हर कोई उंगलियां चाटता रह जाएगा. इस रेसिपी की जान वो 3 छोटे-छोटे सीक्रेट टिप्स हैं, जिन्हें फॉलो करके आपकी सादी भिंडी बिल्कुल शादी जैसी चटपटी और स्वादिष्ट बनेगी.

इंग्रेडिएंट्स:

भिंडी फ्राई करने के लिए

  • 250 ग्राम भिंडी
  • ½ छोटा चम्मच हल्दी
  • 1½ छोटा चम्मच बेसन
  • 1 छोटा चम्मच नींबू का रस
  • 4 बड़े चम्मच तेल
  • मसाला बनाने के लिए
  • 2 बड़े चम्मच तेल
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 2 चुटकी हींग
  • 2 मीडियम प्याज, बारीक कटे हुए
  • 2-3 हरी मिर्च, कटी हुई
  • 5-6 लहसुन की कलियां, कटी हुई
  • 1½ इंच अदरक, कटा हुआ
  • 1 छोटा टमाटर, मोटा पिसा हुआ
  • ½ छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  • थोड़ा सा हल्दी पाउडर


दही मसाला मिक्स

  • ¾ से 1 कप ताजा दही
  • 1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच वेज मसाला
  • 1 छोटा चम्मच सौंफ पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच कसूरी मेथी
  • 1 छोटा चम्मच बेसन
  • 1 बड़ा चम्मच मलाई
  • स्वादानुसार लाल मिर्च


आखिर में डालने के लिए 

Advertisement
  • 1 छोटी चम्मच चीनी
  • ¼ छोटा चम्मच गरम मसाला
  • हरा धनिया
  • हरी मिर्च

बनाने का तरीका:

1. शादी जैसी भिंडी बनाने के लिए सबसे पहले भिंडी को अच्छी तरह धोकर पूरी तरह सुखा लें. फिर 15 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें. इसके बाद 1 इंच के टुकड़ों में काट लें और बीच में हल्का चीरा लगा दें. अब इसमें हल्दी, बेसन और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिला लें.

2. ये सब करने के बाद एक कड़ाही में तेल गर्म करें और मीडियम-हाई फ्लेम पर भिंडी को 3-4 मिनट तक हल्का क्रिस्प होने तक फ्राई करें. फिर निकालकर अलग रख दें.

3. एक पैन में तेल गर्म करें. उसमें जीरा और हींग डालें. फिर प्याज डालकर उन्हें हल्का सुनहरा होने तक भूनें. अब अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालकर 2 मिनट तक भून लें. इसके बाद टमाटर डालें और साथ में कश्मीरी लाल मिर्च व हल्दी डालकर मसाले को अच्छे से भून लें.

4.  इसके बाद एक बाउल में दही लें. उसमें धनिया पाउडर, वेज मसाला, सौंफ पाउडर, कसूरी मेथी, बेसन, मलाई और लाल मिर्च डालकर अच्छी तरह फेंट लें.

5. मसाले वाली कड़ाही की आंच धीमी करें और उसमें 2 चम्मच पानी डालें. फिर दही वाला मिश्रण डालते हुए लगातार चलाएं. अब इसमें चीनी डालें और अच्छी तरह मिक्स करें. इसके बाद फ्राई की हुई भिंडी डालें और 3-4 मिनट ढककर पकाएं. आखिर में गरम मसाला, हरा धनिया और हरी मिर्च डालकर परोसें.

Advertisement

ये टिप्स फॉलो करेंगे तो बनेगी बिल्कुल शादियों वाली भिंडी

  • भिंडी को अच्छी तरह से सुखा लें, अगर उनमें जरा भी पानी रहेगा तो वो चिपचिपी हो जाएगी.
  • भिंडी को 15 मिनट फ्रिज में रखने से उसका लिसलिसापन कम हो जाता है.
  • भिंडी में बेसन डालने से वो क्रिस्पी बनती है और मसाला अच्छे से चिपकता है.
  • भिंडी फ्राई करते समय गलती से भी नमक न डालें. 
  • दही को फटने से बचाने के लिए उसमें बेसन और मलाई जरूर मिलाएं.
  • मसाले को हमेशा धीमी आंच पर अच्छे से भूनें, तभी शादी जैसा स्वाद आएगा.
  • थोड़ी सी चीनी डालने से स्वाद बिल्कुल हलवाई स्टाइल आता है.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement