Aloo Methi: यूं बनाएं आलू-मेथी की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें कड़वाहट दूर करने की टिप्स

Winter Food: ठंड के मौसम में आने वाली मेथी से लोग पराठे, मठरी तरह-तरह की स्वादिष्ट चीजें बनाकर खाते हैं लेकिन सबसे खास होती है 'मेथी की सब्जी'. इसे आलूओं के साथ बनाया जाता है. इसका स्वाद बहुत ही लाजवाब लगता है. आइए जानते हैं घर में परफेक्ट आलू मेथी कैसे बनाएं.

Advertisement
Aloo Methi Sabji Aloo Methi Sabji

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 3:41 PM IST

Aloo Methi Sabji: ठंड के मौसम में आलू मेथी की स्वादिष्ट सब्जी जरूर बनाई जाती है. इसे बनाना बहुत आसान है लेकिन परफेक्ट आलू मेथी वही होती है जिसमें जरा सी भी कड़वाहट ना हो साथ ही मेथी आलूओं से लिपटी हुई हो. आज हम आपको लिए आलू मेथी की ऐसी रेसिपी बता रहे हैं जिससे आपकी मेथी आलू की सब्जी परफेक्ट बनने वाली है. 

Advertisement

Methi Aloo Ingredients: सामग्री

  • आधा किलो मेथी
  • 250 ग्राम के करीब नए आलू
  • 2 प्याज
  • 2 हरी मिर्च
  • 2 टमाटर
  • 4 लहसुन की कली
  • 1 इंच अदरक का टुकड़ा
  • 2 सूखी साबुत लाल मिर्च
  • 2 चमचे सरसों का तेल
  • 1 चम्मच जीरा
  • 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • आधा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 चम्मच देसी घी
  • गार्निशिंग के लिए हरा धनिया
  • 1 चम्मच धनिया पाउडर

How to Make Methi Aloo Sabji: मेथी आलू की सब्जी:

मेथी आलू की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले मेथी के पत्तों को और डंठल को अलग कर दें. अब पत्तों को बारीक-बारीक काट लें. फिर इसे 3 से 4 बार पानी से अच्छे से धो लें. मेथी के पत्तों में काफी मिट्टी होगी इसीलिए अच्छे से साफ करें.

आलू मेथी बनाने के लिए छोट-छोटे आलू लें (नया आलू) और फिर इन्हें पानी से अच्छे से धो लें.  इन आलुओं को हाथों से मसल लें, इससे हल्का छिलका उतर जाएगा, पीलर से इन्हें छीलने की जरूरत नहीं है.

Advertisement

अब आलुओं को धोने के बाद बीच में से आधा काट लें. साथ ही सभी आलुओं में छेद भी कर दें. अब 2 प्याज, 2 हरी मिर्च, 2 टमाटर, 4 लहसुन की कली, 1 इंच अदरक का टुकड़े को बारीक काटकर रख लें. (कोशिश करें कि मेथी आलू में देसी टमाटर का इस्तेमाल करें इनके खट्टेपन से कड़वाहट दूर होती है).


आलू, मेथी और सभी सब्जियों को काटने के बाद हम सब्जी बनाना शुरू करेंगे.  कढ़ाही में 2 चमचे सरसों का तेल डालकर एकदम गर्म कर लें. जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें 1 चम्मच जीरा, कटी प्याज, लहसुन डालकर भूनें. जब प्याज हल्की सुनहरी हो जाए तो इसमें कटे हुए आलू डाल दें. 3-4 मिनट आलू को भूनें. इसी बीच इसमें सूखी साबुत लाल मिर्च तोड़कर डाल दें. जब आलू पकने लग जाए तो इसमें अदरक, कटी हरी मिर्च, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच हल्दी पाउडर डालकर 2 मिनट पकाएं.


2 मिनट बाद टमाटर भी डाल दें. इसे चलाएं और ढक्कन लगाकर 2-3 मिनट के लिए पकने रख दें. इसके बाद 1 चम्मच धनिया पाउडर भी मिक्स कर दें. मिश्रण को तब तक पकाएं जब तक टमाटर का सारा पानी दूर ना हो जाए. फिर कढ़ाही में मेथी भी डाल दें. ऊपर से गरम मसाला और नमक मिला दें. याद रहे मेथी डालने के बाद आपको कढ़ाही को ढकना नहीं है. कढ़ाही को बिना ढके 5 मिनट मेथी को पकने दें. जब मेथी का सारा पानी गायब हो जाए तो इसमें 1 चम्मच देसी घी भी डाल दें. आपकी मेथी तैयार है. इसे 3-4 मिनट और पकने दें. ऊपर से धनिया डालकर सर्व करें.

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement