अबानी परिवार की लाडली बेटी ईशा अंबानी इस वक्त ऑस्कर 2026 में अपने शानदार डेब्यू के लिए चर्चा में हैं. ऑस्कर में डेब्यू के लिए ईशा ने न केवल बेहतरीन आउटफिट्स पहने, बल्कि शानदार जूलरी भी कैरी की. उनकी डायमंड जूलरी इन उनके लुक्स को रॉयल बनाया, जिससे उनके आउटफिट से ज्यादा उनकी जूलरी की चर्चा हो गई.
ईशा के रेड कार्पेट लुक के साथ ही ऑस्कर 2026 की आफ्टर-पार्टी में भी उनका लुक बेहद शानदार था. भले ही उनका ऑफ्टर पार्टी लुक रॉयल था, लेकिन लोगों की नजरें टिक गईं उनके अंगूठे में पहने 70 कैरेट के हीरे पर टिक गईं. लोग तो लोग एक अमेरिकी महिला भी ईशा के इस हीरे को देख हैरान रह गई. अमेरिकी इंफ्लुएंसर जूलिया शैफे का रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो इस हीरे को देखकर पूरी तरह हैरान रह गईं. उनके रिएक्शन से ऐसा लग रहा है, जैसे मानों उन्हें किसी ने 340 वॉल्ट का झटका दे दिया हो.
हैरान हो गईं जूलिया
जूलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर कहा, 'मरने से पहले आपको ईशा अंबानी के बारे में जानना चाहिए. वो पूरे एशिया की सबसे आइकॉनिक महिला हैं. उनकी मां शायद उनसे भी ज्यादा आइकॉनिक हैं. उन्होंने ऑस्कर आफ्टर पार्टी में 70 कैरेट का थंब रिंग पहनी थी. सॉरी कुल मिलाकर 150 कैरेट के लॉरेन श्वार्ट्ज (Lorraine Schwartz) डायमंड्स पहने थे.
उन्होंने आगे कहा, 'हां, उनके इयररिंग्स भी कमाल के थे, जो लगभग 80 कैरेट के न्यूड डायमंड्स से बने थे. ईशा बिल्कुल ‘चिल’ अंदाज में उन्हें फ्लॉन्ट कर रही थीं, जैसे कोई बड़ी बात ही नहीं. जैसे कानों में 100 पाउंड हीरे पहनना बिल्कुल आसान हो. लेकिन अब असली चीज पर आते हैं. 70 कैरेट का न्यूड डायमंड थंब रिंग. ये अंगूठी इतनी बड़ी है कि अंगूठे के बेस से लेकर नाखून तक पूरी उंगली को कवर कर रही है. मतलब पूरा एक ही डायमंड. मुझे तो लगता है, मेरा ‘नाइट इन शाइनिंग आर्मर’ भी मुझे ऐसा ही कुछ देकर बचाएगा.'
ईशा अंबानी से सवाल करना चाहती हैं जूलिया
जूलिया आगे बोलीं, 'अब जब ऑस्कर खत्म हो चुके हैं, तो मैं सीरियसली बस ये पूछना चाहती हूं ईशा का अंगूठा ठीक है ना? मुझे यकीन है उसके नीचे सूजन या चोट जरूर आई होगी. उस बेचारे अंगूठे ने बहुत कुछ झेला होगा. तो ईशा के अंगूठे, क्या तुम ठीक हो?' ये मजेदार रिएक्शन तेजी से वायरल हो रहा है.
थंबरिंग के हीरे ने खींचा लोगों का ध्यान
ईशा के लुक में यूं तो सभी कुछ खास था, लेकिन उनकी थंबरिंग असली शोस्टॉपर बन गई. जूलिया शैफे के मुताबिक, ईशा अंबानी की ये 70 कैरेट का थंब रिंग इतनी बड़ी था कि ये अंगूठे के बेस से लेकर उनके नाखून तक फैला हुआ नजर आ रहा था. एक ही डायमंड से जड़ी इस ओवरसाइज्ड रिंग का डिजाइन बहुत ही यूनिक और रिच थी, जिसे देखकर लोग चौंक रहे थे. यही वजह है कि उनके पूरा लुक में उनकी जूलरी की चर्चा सबसे ज्यादा रही.
150 कैरेट की जूलरी पहने दिखीं ईशा
ईशा अंबानी ने अपने ऑस्कर 2026 आफ्टर पार्टी लुक को और ज्यादा रॉयल बनाने के लिए कानों में न्यूज डायमंड इयररिंग्स पहने, जिसने उनके लुक में ग्लैमर को और बढ़ा दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने कुल मिलाकर करीब 150 कैरेट के डायमंड पहने थे, जो लॉरेन श्वार्ट्ज (Lorraine Schwartz) के कलेक्शन से थे. इनमें करीब 80 कैरेट के डायमंड इयररिंग्स और बड़े साइज के स्टेटमेंट पीस शामिल थे, हर जूलरी पीस में हाई-एंड लग्जरी का टच दिखाई दे रहा था. इतनी भारी-भरकम जूलरी के बावजूद उनका कॉन्फिडेंस और स्टाइल सबको प्रभावित कर गया.
कैसा था ईशा का आउटफिट?
जूलरी की इतनी चर्चा के बीच अगर आउटफिट की बात करें, तो ईशा ने स्वदेशx दिलारा फिंडिकोग़्लू (Dilara Findikoglu) का कस्टम मेड गोल्ड बनारसी ब्रोकेड स्कर्ट सूट पहना था. इसमें ब्लैक ऑर्गेंजा की लेयरिंग, कॉर्सेट स्टाइल जैकेट और रफल्ड डिटेलिंग थी, जो इसे इंडियन ट्रेडिशन और इंटरनेशनल फैशन का परफेक्ट मिक्स बना रही थी. ये खास फैब्रिक वाराणसी के कारीगरों ने तैयार किया था, जिसमें ट्रेडिशनल कारीगरी की खूबसूरत झलक देखने को मिल रही थी.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क