कर्नाटक कांग्रेस में लंबे समय से नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें जारी हैं. आज मुख्यमंत्री सिद्धारमैया दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान के साथ एक बेहद अहम बैठक कर रहे हैं. ऐसे में कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदले जाने की अटकलें तेज हो गई हैं. पार्टी के अंदरूनी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आज की बैठक कर्नाटक सरकार के भविष्य और नेतृत्व परिवर्तन के इर्द-गिर्द घूम रही सभी अफवाहों को पूरी तरह साफ कर देगी.