अंदर से ऐसा है ट्रंप का होटल... जहां एक रात रुकने का किराया है 8 लाख!

इन दिनों जब पूरी दुनिया में अमेरिका और ईरान के विवाद को लेकर चर्चा हो रही है और अमेरिकी राष्ट्रपति इस चर्चा का केंद्र बने हुए हैं. ऐसे में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के मियामी स्थित एक होटल रिसॉर्ट की झलक दिखाई गई है.

Advertisement
ट्रंप के होटल के अंदर क्या- क्या है महिला ने दिखाई झलक (Photo - Instagram/@una_flor_oficial) ट्रंप के होटल के अंदर क्या- क्या है महिला ने दिखाई झलक (Photo - Instagram/@una_flor_oficial)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 मई 2026,
  • अपडेटेड 4:07 PM IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक सफल बिजनेसमैन हैं और उनका होटल का कारोबार पूरी दुनिया में फैला हुआ है. उनके कई आलीशान होटल और रिसोर्ट हैं. इन होटल में एक से बढ़कर एक प्रीमियम फैसिलिटी कस्टमर को दी जाती है. ट्रंप होटल के अंदर का नजारा कैसा दिखता है और वहां क्या-क्या खास है, एक महिला ने अपने वीडियो में ये सब दिखाया. 

Advertisement

इसमें जिस होटल के दृश्य दिखाए गए हैं, वो ट्रंप नेशनल डोरल मियामी है. बेहद खूबसूरती से डिजाइन किए गए और शानदार ढंग से सुसज्जित, हर लग्जरी से लैस मियामी, फ्लोरिडा में स्थित इस होटल के कमरे इतने बड़े हैं कि वीडियो बनाने वक्त एक फ्रेम में नहीं आ सके. यहां कई तरह के रूम और सुइट हैं. यहां  डिलक्स और प्रीमियम सुइट के साथ- साथ स्पा और गोल्फ सुइट भी है. इसके अलावा इस होटल में प्रेसिडेंशियल सुइट भी है, जहां खुद ट्रंप आकर ठहरते हैं. 

वीडियो में दिखाया गया है कि इस होटल के प्राइवेट बाथरूम और टॉयलेट इतने बड़े और शानदार है, जितने बड़े किसी फाइव स्टार होटल का एक नॉर्मल कमरा होता है. यहां बेड की चादर से लेकर खाने की प्लेट और चम्मच तक हर जगह ट्रंप का नाम लिखा मिलेगा. 

Advertisement

यहां के साधारण से सुइट में भी एक रात रुकने का किराया 40 हजार रुपये से शुरू होता है. प्रीमियम और डिलक्स सुइट का किराया लाखों में जा सकता है. एक रिपोर्ट के  हिसाब से यहां का सबसे महंगा प्रेसिडेंशियल सुइट का किराया करीबन 8 लाख रुपये प्रति रात है. 

इस होटल में इंट्री के साथ ही पानी के बोतल, स्लीपर, तौलिया, टॉफी हर कुछ ट्रंप होटल के लोगो के साथ दिया जाता है, जो ट्रंप होटल्स अपने ग्राहकों के लिए विशेष तौर से तैयार करती है. यहां आने वाले मेहमानों को गोल्फ खेलने की सुविधाएं दी जाती है. इसके लिए कई एकड़ में फैले विशाल गोल्फ कोर्स भी है. 

ट्रंप के इस होटल में सबसे सस्ता एक टमाटर का सूप भी 1500 से 2000 रुपये का मिलता है. यहां कम से कम 3000 रुपये का एक सैंडविच और बर्गर मिलता है. यहां कई स्पेशल लंच और डिनर मेन्यू हैं, जो अलग-अलग कैटेगरी के मेहमानों के लिए उपलब्ध है. 

यहां आने वाले मेहमानों के लिए अलग-अलग प्रीमियम बार, रेस्टोरेंट, पूल, खास रातों के लिए लाउंज, लग्जरी लिविंग रूम की भी व्यवस्था  है.  यहां दुनिया की बेहतरीन शैंपेन और हर तरह के स्वाद वाले खाना, स्टार्टर और मेनकोर्स भी है. इस होटल में विशाल गोल्फ कोर्स, बड़े- बड़े पूल और खुली जगह है. हर सुइट के बालकनी से गोल्फ कोर्स का नजारा दिखाई देता है. यहां निजी बालकनी या टेरेस से रिसॉर्ट के मनोरम दृश्यों का आनंद लेने के लिए एक आरामदायक वातावरण प्रदान करते हैं. पोर्ट मियामी के पास स्थित सबसे बड़े होटलों में से एक है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement