Advertisement

इन्फॉर्मेशन

चीन में कौन-कौन से कार्ड चलते हैं? जानें वहां का पेमेंट सिस्टम

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 13 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:24 AM IST
  • 1/9

आजकल बड़ी संख्या में छात्र अपनी पढ़ाई के लिए विदेश जा रहे हैं. खासकर चाइना जैसे देशों में हर साल हजारों छात्र उच्च शिक्षा, रिसर्च या स्कॉलरशिप के लिए पहुंचते हैं. इसके अलावा कई लोग नौकरी, बिजनेस या कामकाज के सिलसिले में भी चीन और अन्य देशों की यात्रा करते हैं. ऐसे में विदेश जाने से पहले वहां की जरूरी चीजों के बारे में जानकारी होना बेहद जरूरी हो जाता है.

  • 2/9

इन्हीं जरूरी बातों में से एक है वहां का पेमेंट सिस्टम. कई लोग सोचते हैं कि जिस तरह भारत या अन्य देशों में डेबिट और क्रेडिट कार्ड हर जगह आसानी से चल जाते हैं, उसी तरह चीन में भी कार्ड से भुगतान किया जा सकता है. लेकिन हकीकत यह है कि चीन में भुगतान का तरीका थोड़ा अलग है और वहां कुछ खास कार्ड ही ज्यादा स्वीकार किए जाते हैं, जबकि ज्यादातर लोग मोबाइल पेमेंट का इस्तेमाल करते हैं. 

  • 3/9

इसलिए चीन जाने वाले छात्रों और यात्रियों के लिए यह जानना जरूरी है कि वहां कौन-कौन से कार्ड चलते हैं और किस तरह का पेमेंट सिस्टम सबसे ज्यादा उपयोग में आता है. चीन में पेमेंट सिस्टम थोड़ा अलग है. वहां ज्यादातर लोग मोबाइल पेमेंट इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कुछ कार्ड भी चलते हैं. चलिए जानते हैं कौन से कार्ड वहां चलते हैं.
 

Advertisement
  • 4/9

1. UnionPay
यह चीन का सबसे बड़ा और सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला कार्ड नेटवर्क है. लगभग हर दुकान, होटल और एटीएम में UnionPay कार्ड चलता है.
अगर आपके पास यह कार्ड है तो चीन में पेमेंट करना आसान रहता है.
 

  • 5/9

2. Visa
बड़े होटल, इंटरनेशनल स्टोर और एयरपोर्ट पर Visa कार्ड कई जगह स्वीकार किया जाता है. लेकिन छोटी दुकानों या लोकल मार्केट में अक्सर यह काम नहीं करता.

  • 6/9

3. Mastercard
Visa की तरह Mastercard भी कुछ बड़े शहरों, होटल और मॉल में चलता है. रोजमर्रा की छोटी दुकानों में कम ही लोग ये कार्ड से पेमेंट करते हैं. 
 

Advertisement
  • 7/9

  • 8/9

4. American Express
यह कार्ड बहुत कम जगह स्वीकार किया जाता है, आम दुकानों में अक्सर नहीं चलता. चीन में सबसे ज्यादा क्या इस्तेमाल होता है? आजकल चीन में लोग कार्ड से ज्यादा मोबाइल पेमेंट करते हैं, जैसे- Alipay, WeChat Pay लगभग हर दुकान, टैक्सी, रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड पर भी QR कोड से पेमेंट हो जाता है. 

  • 9/9

हालांकि चीन में ज्यादातर लोग कार्ड की बजाय मोबाइल पेमेंट ऐप जैसे Alipay और WeChat Pay का उपयोग करते हैं, जो वहां का सबसे लोकप्रिय भुगतान तरीका बन चुका है.

Advertisement
Advertisement
Advertisement