Advertisement

इन्फॉर्मेशन

भारत में 911 का है... पाकिस्तान में कितने का आता है एक सिलेंडर

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 21 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:11 AM IST
  • 1/6

भारत में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत कई शहरों में करीब ₹900 से ₹1100 के बीच रहती है. ऐसे में अक्सर लोगों के मन में सवाल आता है कि पड़ोसी देश पाकिस्तान में गैस कितनी महंगी है और वहां के लोगों को किन मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. 

  • 2/6

पाकिस्तान में LPG सिलेंडर की कीमत क्या है?
पाकिस्तान में LPG (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस) की कीमत भारत के मुकाबले ज्यादा और अक्सर बदलती रहती है. मार्च 2026 के हिसाब से 11.8 किलो के घरेलू सिलेंडर की कीमत लगभग PKR 2664.88(888 रुपये). भारतीय रुपये में बात करें तो करीब ₹800–₹900. पहले सिलेंडर की कीमत PKR 2667.40 थी.
 

  • 3/6

पाकिस्तान में गैस महंगी होने के पीछे कई कारण हैं:
1. आयात पर निर्भरता
पाकिस्तान को LPG का बड़ा हिस्सा विदेश से मंगाना पड़ता है. इसलिए बाहर के बाजार का असर सीधे पड़ता है.
 

Advertisement
  • 4/6

2. टैक्स और अतिरिक्त खर्च
गैस की कीमत में कई चीजें जुड़ती हैं:
प्रोडक्शन कॉस्ट
ट्रांसपोर्ट
मार्केटिंग
18% GST

इन सबके कारण कीमत और बढ़ जाती है
 

  • 5/6

3. महंगाई और कमजोर करेंसी
पाकिस्तान का रुपया कमजोर है.डॉलर महंगा होने से गैस की कीमत भी बढ़ जाती है. भारत और पाकिस्तान में LPG सिलेंडर की कीमत में काफी अंतर देखने को मिलता है. भारत में आमतौर पर 14.2 किलो का घरेलू सिलेंडर मिलता है, जिसकी कीमत करीब ₹900 से ₹1100 के बीच रहती है और यह अपेक्षाकृत स्थिर मानी जाती है.वहीं पाकिस्तान में सिलेंडर का वजन लगभग 11.8 किलो होता है, लेकिन इसके बावजूद इसकी कीमत ₹800 से लेकर ₹1500 या उससे ज्यादा तक पहुंच सकती है. खास बात यह है कि पाकिस्तान में गैस की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव रहता है, जिससे आम लोगों के बजट पर ज्यादा असर पड़ता है. यानी कम वजन के बावजूद पाकिस्तान में कई बार गैस ज्यादा महंगी पड़ती है.
 

  • 6/6

आम लोगों पर क्या असर?
गैस महंगी होने से गरीब और मध्यम वर्ग पर ज्यादा दबाव पड़ता है.कई लोग लकड़ी या कोयले का इस्तेमाल करने लगते हैं. घर का मासिक बजट बिगड़ जाता है.

भारत में स्थिति कैसी है?
भारत में भी गैस की कीमतें बदलती रहती हैं, लेकिन सरकार कुछ लोगों को सब्सिडी देती है. सप्लाई सिस्टम ज्यादा मजबूत है. कीमतों में उतार-चढ़ाव कम होता है. भारत में ₹911 का सिलेंडर आम कीमत मानी जाती है. पाकिस्तान में कम वजन का सिलेंडर भी कई बार उतना या उससे ज्यादा महंगा हो जाता है
हाल ही में थोड़ी कमी आई है, लेकिन राहत बहुत सीमित है. कुल मिलाकर, गैस की कीमतें देश की आर्थिक स्थिति, टैक्स और सप्लाई सिस्टम पर निर्भर करती हैं.

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement