कासगंज हिंसा मामले में एसपी सुनील सिंह का तबादला किया गया. डीजीपी ने रविवार को रिपोर्ट में निलंबन की सिफारिश की थी. रिपोर्ट में एसपी सुनील सिंह के कामकाज पर सवाल उठे और समय रहते एक्शन नहीं लेने का आरोप लगा. रिपोर्ट में कहा गया कि सूचना मिलने के बाद भी एसपी घंटों देर से पहुंचे. जिसके कारण स्थिति काबू से बाहर हो गई.