'काम करने का मन नहीं है तो...', CM योगी ने अधिकारियों की लगाई क्लास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यदि आप लोगों के काम न करने की हो तो बताएं, मेरे पास कई अच्छे अफ़सर हैं, जिन्हें यहां तैनात कर दिया जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रज के विकास में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

Advertisement
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (File Photo) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (File Photo)

मदन गोपाल शर्मा

  • मथुरा,
  • 10 नवंबर 2022,
  • अपडेटेड 11:13 AM IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मथुरा दौरे के दौरान अधिकारियों की क्लास लगाई. बैटनरी कॉलेज में विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को सीएम योगी आदित्यनाथ ने जमकर लताड़ा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ब्रज के विकास में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर में हुए हादसे के बाद भी आप लोगों ने कोई ठोस योजना नहीं बनाई, आए दिन श्रद्धालु घायल हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि मुझे पल-पल की जानकारी मिल रही है, आप लोग भले ही न बताएं. मुख्यमंत्री के सख्त तेवर देखकर अधिकारियों के माथे पर चिंता की लकीरें दौड़ गई.

Advertisement

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यदि आप लोगों के काम न करने की हो तो बताएं, मेरे पास कई अच्छे अफ़सर हैं, जिन्हें यहां तैनात कर दिया जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रज के विकास में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बांके बिहारी मंदिर में हादसे के बाद भी आज भी वही हालत है क्या वजह है कि आप लोग कोई ठोस कार्य योजना बना कर भीड़ को नियंत्रित नहीं कर पा रहे हैं.

मुख्यमंत्री ने यमुना एक्सप्रेस-वे से राया रोड के चौड़ीकरण को लेकर भी वन विभाग के एक अधिकारी को निलंबित करने का निर्देश दिए हैं. इनके ऊपर अधिकारियों ने यह आरोप लगाया कि सुप्रीम कोर्ट से पेड़ काटने की अनुमति होने के बाद भी यह अधिकारी उस मामले को अभी तक लटकाए हुए हैं.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »