CBI की पकड़ में नहीं आ रहे पूर्व कमिश्नर राजीव कुमार, सर्च के लिए बनी विशेष टीम

पूर्व पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार का पता लगाने के लिए सीबीआई ने एक विशेष टीम का गठन किया है. दरअसल, राजीव कुमार बार-बार सीबीआई के समन की अनदेखी कर रहे हैं.

Advertisement
पूर्व पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार (फाइल फोटो) पूर्व पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार (फाइल फोटो)

मुनीष पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 17 सितंबर 2019,
  • अपडेटेड 5:37 PM IST

  • राजीव कुमार का पता लगाने के लिए CBI की छापेमारी
  • गैर जमानती वारंट के लिए कोर्ट पहुंची सीबीआई

शारदा चिटफंड मामले में कोलकाता के पूर्व पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार का पता लगाने के लिए सीबीआई ने एक विशेष टीम का गठन किया है. दरअसल, राजीव कुमार बार-बार सीबीआई के समन की अनदेखी कर रहे हैं. इसके साथ ही राजीव कुमार का पता लगाने के लिए सीबीआई कई जगहों पर छापेमारी भी कर रही है. सूत्रों के मुताबिक, राजीव कुमार को तीन बार समन भेजा गया है. वो अब तक हाजिर नहीं हुए हैं. उनका पता लगाने के लिए एक विशेष टीम बनाई गई है.

Advertisement

राजीव कुमार को एक बड़ा झटका देते हुए सीबीआई ने गैर जमानती वारंट (NBW) के लिए कोलकाता की अदालत का दरवाजा खटखटाया है. सीबीआई ने राजीव कुमार के खिलाफ वारंट जारी करने के लिए बारासात कोर्ट के समक्ष याचिका दायर की है.

अधिकारियों ने कहा कि सीबीआई ने ये कदम तब उठाया जब राजीव कुमार पिछले चार दिनों में एजेंसी के तीन समन का सम्मान करने में असफल रहे. सीबीआई के शीर्ष सूत्रों ने बताया कि पश्चिम बंगाल के DGP को पत्र लिखने के बाद हमने कल राजीव कुमार के वकील को पत्र भी लिखा और उन्हें राजीव कुमार को जांच में शामिल होने का निर्देश देने के लिए कहा. वह आज भी पेश नहीं हुए और अब हमारे पास उनके खिलाफ सख्त कदम उठाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है.

Advertisement

बता दें कि राजीव कुमार शुक्रवार से लापता हैं. सीबीआई ने शनिवार को भी उन्हें पूछताछ के लिए हाजिर होने को कहा था, लेकिन राजीव कुमार उपस्थित नहीं हो पाए. कोलकाता हाई कोर्ट ने राजीव कुमार की अंतरिम जमानत की याचिका को शुक्रवार को खारिज कर दी थी. इसके बाद राजीव कुमार से सीबीआई का संपर्क नहीं हो पा रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »