खुलेआम चुस्की में मिलाकर लोगों को पिलाई जा रही थी शराब, फिर इंस्टाग्राम पर वीडियो किया अपलोड

चंडीगढ़ के पॉश सेक्टर-9 मार्केट में खुलेआम शराब पिलाने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है. सेक्टर-3 थाना पुलिस ने शराब ठेकेदार राजेश सचदेवा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया. वीडियो में लोगों को चुस्की में शराब मिलाकर मुफ्त में बांटते देखा गया था. मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई.

Advertisement
सार्वजनिक जगह पर शराब बांटने से बढ़ा विवाद. (Photo: Screengrab) सार्वजनिक जगह पर शराब बांटने से बढ़ा विवाद. (Photo: Screengrab)

कमलजीत संधू / अमन भारद्वाज

  • चंडीगढ़ ,
  • 25 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:53 PM IST

चंडीगढ़ के पॉश सेक्टर-9 मार्केट में खुलेआम शराब पिलाने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. सेक्टर-3 थाना पुलिस ने शराब ठेकेदार राजेश सचदेवा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. मामला सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा में आया.

पुलिस के मुताबिक सेक्टर-9 मार्केट में शराब ठेके के बाहर लोगों को नई शराब ब्रांड को प्रमोट करने के लिए खुलेआम शराब पिलाई जा रही थी. वीडियो में देखा गया कि ठेके के बाहर एक स्टॉल लगाया गया था, जहां लोगों को बर्फ के गोलों यानी चुस्की में शराब मिलाकर मुफ्त में दी जा रही थी. वहां मौजूद लोग खुलेआम इसका सेवन करते नजर आए.

Advertisement

मार्केट में शराब प्रमोशन का वीडियो वायरल

बताया जा रहा है कि इस पूरे कार्यक्रम का वीडियो खुद शराब ठेकेदार की ओर से इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया था. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा, जिसके बाद लोगों ने इस पर सवाल उठाने शुरू कर दिए. मामला बढ़ता देख वीडियो को बाद में डिलीट कर दिया गया, लेकिन तब तक यह कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फैल चुका था.

पुलिस ने दर्ज की FIR और की गिरफ्तारी

वीडियो वायरल होने के बाद चंडीगढ़ पुलिस हरकत में आई और पूरे मामले की जांच शुरू की गई. जांच के बाद सेक्टर-3 थाना पुलिस ने राजेश सचदेवा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की. पुलिस ने आरोप लगाया है कि शराब ब्रांड के प्रमोशन के लिए सार्वजनिक जगह पर लोगों को शराब पिलाई जा रही थी, जो नियमों के खिलाफ है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस कार्यक्रम में और कौन-कौन लोग शामिल थे.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement