'आपके ही लोग खत्म कर देंगे राजनीति', पूर्व सीएम एमके स्टालिन पर TVK का हमला

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पार्टी TVK की आईटी विंग ने पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन पर बड़ा हमला बोला है. पार्टी ने कहा कि स्टालिन का राजनीतिक नुकसान उनके विरोधी नहीं, बल्कि उनके अपने करीबी लोग करेंगे. बयान में डीएमके पर परिवारवाद और सत्ता को सीमित रखने का आरोप भी लगाया गया.

Advertisement
पूर्व सीएम स्टालिन पर टीवीके का बड़ा हमला. (File Photo) पूर्व सीएम स्टालिन पर टीवीके का बड़ा हमला. (File Photo)

प्रमोद माधव

  • चेन्नई ,
  • 07 जून 2026,
  • अपडेटेड 3:05 PM IST

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की पार्टी TVK की आईटी विंग ने पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन पर तीखा हमला किया. पार्टी ने दावा किया कि 'स्टालिन का राजनीतिक नुकसान उनके विरोधी नहीं, बल्कि अपने ही करीबी लोग करेंगे'. TVK के मुताबिक, अगर हालात ऐसे ही बने रहे तो स्टालिन को सबसे बड़ा झटका उनके आसपास मौजूद लोगों से ही लगेगा.

Advertisement

टीवीके आईटी विंग ने बयान में दावा किया कि उनकी पार्टी जनता के समर्थन से सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी है. लोकतांत्रिक दलों के सहयोग से व्यवस्था तैयार की गई है. पार्टी ने इशारों-इशारों में डीएमके पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग सत्ता को सिर्फ अपने परिवार तक सीमित मानते हैं, जबकि टीवीके अपने सहयोगियों को साथ लेकर काम करने में विश्वास रखती है. बयान के अनुसार, उनकी पार्टी गठबंधन के नाम पर केवल राजनीतिक फायदा लेने वाली स्वार्थी ताकत नहीं है.

மக்கள் சக்தியின் ஆதரவால், தனிப்பெரும் கட்சியாகத் தேர்ந்தெடுக்கப்பட்டோம். ஜனநாயகச் சக்திகளின் ஆதரவால் மனசாட்சி உள்ள மக்களாட்சி அமைக்கப்பட்டது. மக்களின் ஜனநாயக முறையிலான தீர்ப்பை மதித்து, ஜனநாயகச் சக்திகள் எங்களுக்குத் துணை நிற்கின்றன.

ஆட்சி என்றால் தனக்கு மட்டுமே. அதிகாரம்…

— TVK IT Wing Official (@TVKHQITWingOffl) June 7, 2026

'सत्ता के सपने' में रखने का तंज

स्टालिन को सीधे निशाने पर लेते हुए टीवीके ने कहा कि स्टालिन के इर्द-गिर्द ऐसे लोग हैं जो उन्हें जमीनी सच्चाई से दूर रख रहे हैं. पार्टी ने तंज कसा कि स्टालिन को सत्ता के सपने में रखा जा रहा है, उन्हें सही तस्वीर नहीं दिखाई जा रही. टीवीके ने आगाह किया कि यदि यही स्थिति बनी रही तो स्टालिन को भारी राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ सकता है, जैसा कोलाथुर सीट और सत्ता गंवाने के दौरान देखने को मिला था.

Advertisement

टीवीके ने अपने बयान के आखिर में साफ शब्दों में कहा कि स्टालिन का सियासी अंत उनके विरोधी नहीं, बल्कि उनके आसपास सक्रिय चापलूसों का समूह करेगा. दूसरी तरफ, डीएमके की ओर से इस तीखे हमले पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »