अभिषेक बनर्जी 10 जनपथ पहुंचे, राहुल गांधी से की मुलाकात

टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने राहुल गांधी से मुलाकात की है. दोनों नेताओं की मुलाकात ऐसे समय में हुई है, जब टीएमसी में भगदड़ मची हुई है और नेता एक के बाद एक पार्टी छोड़ रहे हैं.

Advertisement
टीएमसी में मची भगदड़ के बीच हुई मुलाकात  (Photo: ITG) टीएमसी में मची भगदड़ के बीच हुई मुलाकात (Photo: ITG)

अमित भारद्वाज

  • नई दिल्ली,
  • 10 जून 2026,
  • अपडेटेड 12:24 PM IST

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी ही पार्टी में अलग-थलग पड़ती नजर आ रही हैं. अपनी ही बनाई तृणमूल कांग्रेस पार्टी पर पकड़ ढीली होने के बाद ममता बनर्जी अब दिल्ली में एक्टिव हो गई हैं. टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी नई दिल्ली में विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक की बैठक में शामिल हुईं और इसके बाद अगले ही दिन कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने पहुंच गईं.

Advertisement

लगातार दो दिन हुई ममता बनर्जी और सोनिया गांधी की मुलाकात के बाद अब कांग्रेस और टीएमसी के बीच करीबी बढ़ती नजर आ रही है. ममता बनर्जी के बाद अब उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी की कांग्रेस नेताओं से मेल-मुलाकातों का सिलसिला भी तेज हो गया है. अभिषेक बनर्जी बुधवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मिलने 10 जनपथ पहुंचे.

टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने राहुल गांधी से मुलाकात की है. इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच किस विषय पर बात हुई, इसे लेकर अभी अधिक जानकारी सामने नहीं आई है. अभिषेक बनर्जी और राहुल गांधी की यह मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी दल पीएम मोदी के सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री का रिकॉर्ड बनाने का जश्न मना रहे हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: ममता को सबसे बड़ा झटका... बागियों की लिस्ट में 'काबा-मदीना सॉन्ग' वाली सयानी घोष भी

इससे पहले, अभिषेक बनर्जी टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के साथ कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करने उनके आवास पहुंचे थे. ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी ने सोनिया गांधी से मुलाकात की थी. इस मुलाकात के बाद दूसरे दौर की बातचीत के लिए अभिषेक 10 जनपथ पहुंचे, जहां उनकी राहुल गांधी से बात हुई.

यह भी पढ़ें: 'ममता बनर्जी मेरी गुरु, मेरी नेता...', TMC प्रमुख पर क्या बोलीं बागी सांसद काकोली घोष

टीएमसी में मची है भगदड़

टीएमसी में इन दिनों भगदड़ सी मची है. पहले विधायकों ने बगावत करते हुए ऋतब्रत बनर्जी को विपक्ष का नेता बना दिया. वहीं, लोकसभा के 20 सांसद भी काकोली घोष को संसदीय दल का नेता बना एनडीए सरकार का समर्थन करने की बात कर रहे हैं. राज्यसभा से भी पहले सुखेंदु राय ने इस्तीफा दिया और अब सुष्मिता देव ने भी सदस्यता छोड़ दी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »