राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच में आज हुए बड़े खुलासे की खबर से पता चला है कि चढ़ावा चोरी की राशि का एक हिस्सा शेयर बाजार में निवेश किया गया. यही नहीं, चढ़ावा चोरी की कुछ रकम ब्याज पर भी लगाई गई. 40 घंटे की पुलिस रिमांड के दौरान अनुकल्प मिश्रा, अविनाश मिश्रा और करुणेश पांडेय से पूछताछ में ये खुलासा हुआ है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों ने चढ़ावा चोरी को छिपाने के लिए चोरी की रकम पहले अपने रिश्तेदारों और करीबी लोगों के बैंक खातों में डाली.