उत्तराखंड से लेकर दिल्ली-यूपी-बिहार तक मौसम में बदलाव का अलर्ट, जानिए वेदर अपडेट

Weather Forecast: उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली, यूपी, उत्तराखंड, बिहार समेत कई राज्यों में 10 मई तक भीषण गर्मी और लू चलने के आसार नहीं हैं. पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज, 5 मई को भी तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट है.

Advertisement
पश्चिमी विक्षोभ के असर से आंधी-बारिश का अलर्ट, 10 मई तक गर्मी से राहत (फाइल फोटो-PTI) पश्चिमी विक्षोभ के असर से आंधी-बारिश का अलर्ट, 10 मई तक गर्मी से राहत (फाइल फोटो-PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 मई 2026,
  • अपडेटेड 12:30 PM IST

मई के महीने में जहां लोग प्रचंड गर्मी और लू की थपेड़ों से परेशान रहते थे वहीं इस साल उत्तर भारत समेत देश में मौसम का मिजाज बदला-बदला सा है. मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली-यूपी समेत उत्तर भारत को 10 मई तक लू और भीषण गर्मी से राहत मिली रहेगी. IMD ने आज, 5 मई को उत्तराखंड की ऊंची चोटियों से लेकर दिल्ली, यूपी और बिहार के मैदानी इलाकों तक बादलों की आवाजाही के साथ मौसम बदलने की संभावना जताई है. 

Advertisement

IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के एक्टिव होने से दिल्ली-यूपी, उत्तराखंड से लेकर बिहार और ओडिशा तक बारिश, आंधी, तूफान और कहीं-कहीं ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम में यह बदलाव न सिर्फ गर्मी से राहत दे रहा है, बल्कि किसानों की फसलों के लिए भी फायदेमंद हो सकता है. हालांकि, सड़क, बिजली और यात्रा पर इसका असर पड़ रहा है.

उत्तराखंड में भारी बारिश और ओले गिरने का अलर्ट
मौसम विभाग (IMD) ने उत्तराखंड के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. देहरादून, टिहरी गढ़वाल, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर सहित कई क्षेत्रों में 5 मई को भारी बारिश, गरज-चमक के साथ 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भी ऑरेंज अलर्ट है. इन इलाकों में ओलावृष्टि और भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा है. पर्यटकों और यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. पहाड़ी सड़कें फिसलन भरी हो सकती हैं, इसलिए अनावश्यक यात्रा से बचें.

Advertisement

दिल्ली-एनसीआर के तापमान में गिरावट, हल्की बारिश की संभावना 
दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. दोपहर के बाद हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं (40-50 किमी/घंटा) चलने की संभावना है. अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जो सामान्य से काफी कम है. 

दिल्ली की हवा में लें राहत की सांस! एयर क्वालिटी साफ, 100 से भी कम AQI
 

हिमाचल प्रदेश में भी बारिश का अलर्ट
हिमाचल में भी पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है. 10 मई तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है. शिमला, सुंदरनगर समेत कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी है. 

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तूफानी बारिश की चेतावनी
यूपी में भी मौसम विभाग ने व्यापक अलर्ट जारी किया है. पश्चिमी यूपी (सहारनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़) से लेकर पूर्वी यूपी (वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर) तक कई जिलों में आंधी, बारिश और ओले पड़ने की चेतावनी है. इस दौरान हवाओं की रफ्तार 30-50 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है.

बिहार में कैसा रहेगा मौसम? 
बिहार की राजधानी पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, गया समेत राज्य के ज्यादातर जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है. 5 मई को कुछ इलाकों में तूफानी हवाएं और तेज बारिश से जलभराव हो सकता है.

Advertisement

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, वेदर में यह बदलाव कुछ दिनों तक जारी रह सकता है, जिसके बाद तापमान में दोबारा बढ़ोतरी हो सकती है. हालांकि, अगले 2-3 दिनों में तापमान ज्यादा नहीं बढ़ेगा. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement