काठमांडू से इस्तांबुल जा रही फ्लाइट की कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आग की आशंका

काठमांडू से इस्तांबुल जा रहे टर्किश एयरलाइंस के विमान में तकनीकी खराबी के बाद कोलकाता एयरपोर्ट पर सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. विमान के दाहिने इंजन में आग लगने की सूचना के बाद पायलट ने कोलकाता एटीसी से संपर्क किया.

Advertisement
तुर्किए की फ्लाइट की कोलकाता में लैंडिंग. (Photo: Reuters) तुर्किए की फ्लाइट की कोलकाता में लैंडिंग. (Photo: Reuters)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 12:07 AM IST

काठमांडू से इस्तांबुल जा रही तुर्की की फ्लाइट 727 की कोलकाता हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है. बताया जा रहा है कि फ्लाइट के कैप्टन ने कोलकाता एयर टैकोमीटर को विमान के दाहिने इंजन में संभावित आग लगने के बारे में जानकारी दी थी.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, टर्किश एयरलाइन के एक विमान 727 के कैप्टन ने कोलकाता एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को विमान के दाहिने इंजन में आग लगने की आशंका की सूचना दी. विमान की कोलकाता में सुरक्षित लैंडिंग करा ली गई है  

Advertisement

अधिकारियों ने बताया कि विमान की लैंडिंग के बाद सभी 236 यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया है. विमान वर्तमान में कोलकाता एयरपोर्ट के आइसोलेशन बे में है, जहां तकनीकी विशेषज्ञों की टीम विमान के दाहिने इंजन की जांच कर रही है. ये पता लगाया जा रहा है कि आग लगने की सूचना केवल एक तकनीकी खराबी थी या वास्तव में इंजन में कोई गंभीर समस्या उत्पन्न हुई थी. निरीक्षण पूरा होने तक विमान की आगे की उड़ान पर रोक लगा दी गई है.

अधिकारियों ने बताया कि विमान ने दोपहर करीब 1:15 बजे काठमांडू से उड़ान भरी थी, लेकिन ऊंचाई पर पहुंचते ही एक इंजन में खराबी आ गई. पायलट ने तुरंत अंतरराष्ट्रीय रेडियो संकट सिग्नल 'PAN PAN' का इस्तेमाल किया. राहत की बात ये रही कि हवा में ही दोपहर 1:51 बजे इंजन की आग पर काबू पा लिया गया था. हवाई अड्डा अधिकारियों ने बताया कि आधुनिक मल्टी-इंजन विमान एक इंजन के सहारे भी सुरक्षित उड़ने और उतरने के लिए डिजाइन किए जाते हैं, जिससे बड़ा हादसा टल गया.

Advertisement

होटल में रुके हैं यात्री और क्रू मेंबर

कोलकाता एयरपोर्ट के अधिकारी ने बताया कि सभी यात्रियों और पायलट दल को फिलहाल होटल में शिफ्ट कर दिया गया है. यात्रियों को उनके गंतव्य तक ले जाने के लिए एक वैकल्पिक विमान गुरुवार तड़के 4 बजे कोलकाता पहुंचेगा. ये रिप्लेसमेंट एयरक्राफ्ट सुबह 6 बजे यात्रियों को लेकर इस्तांबुल के लिए उड़ान भरेगा. एयरबस A330-300 की इस घटना में किसी भी यात्री को चोट लगने की खबर नहीं है और एयरपोर्ट पर तकनीकी जांच जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »