तमिनलाडु चुनाव में विदेशियों ने भी वोट डाले! 10 को चेन्नई एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार

चेन्नई पुलिस ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अवैध रूप से वोट डालने के आरोप में 10 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है, जिनमें चार महिलाएं भी शामिल हैं. आरोपियों ने फर्जी पहचान पत्रों का उपयोग कर तमिलनाडु के विभिन्न हिस्सों में मतदान किया था.

Advertisement
बंगाल के फलता में फिर से जनता अपने वोट से तय करेगी फैसला (File Photo) बंगाल के फलता में फिर से जनता अपने वोट से तय करेगी फैसला (File Photo)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 मई 2026,
  • अपडेटेड 12:49 PM IST

चेन्नई पुलिस ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अवैध रूप से वोट डालने के आरोप में 10 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है. इनमें चार महिलाएं भी शामिल हैं. अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक, ये सभी आरोपी हाल ही में हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के बाद देश छोड़ने की कोशिश कर रहे थे. इसी दौरान चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने उन्हें पकड़ लिया. 

Advertisement

तमिलनाडु में बीते महीने 23 अप्रैल को मतदान हुआ था. जांच में सामने आया कि विदेशी नागरिकता रखने और भारतीय नागरिक न होने के बावजूद आरोपियों ने तमिलनाडु के अलग-अलग हिस्सों में रहकर कथित तौर पर फर्जी पहचान पत्रों के जरिए मतदान किया. इमिग्रेशन अधिकारियों की शिकायत के बाद ग्रेटर चेन्नई पुलिस कमिश्नरेट के तहत सेंट्रल क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस इकाइयों ने 7 मई से 14 मई के बीच मामले दर्ज किए. सभी आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए अदालत में पेश किया गया है.

इमिग्रेशन अधिकारियों ने इस पूरे मामले की लिखित शिकायत ग्रेटर चेन्नई पुलिस कमिश्नरेट में दर्ज कराई. इस शिकायत के आधार पर सेंट्रल क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस इकाइयों ने 7 मई से 14 मई के बीच कुल 9 अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं.

Advertisement


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement