भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गोवा में 5 जून से 8 जून तक मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है. इस दौरान मौसम खराब रहने वाला है, इसलिए मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर गोवा और दक्षिण गोवा दोनों जिलों में 5 से 8 जून तक मध्यम बारिश होने की संभावना है. कुछ इलाकों में तेज बारिश भी हो सकती है.
IMD ने जानकारी दी कि बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है. इन दोनों जिलों में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश के आसार हैं.
मछुआरों के लिए चेतावनी
IMD ने मछुआरों को सलाह दी है कि वे इन दिनों समुद्र में न जाएं. खराब मौसम और तेज हवाओं के कारण समुद्र में ऊंची लहरें उठ सकती हैं, जिससे जान-माल का खतरा हो सकता है. बता दें कि गोवा में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अभी तक नहीं पहुंचा है. ऐसे में ये बारिश प्री-मॉनसून (मानसून से पहले) की बारिश मानी जा रही है. आमतौर पर
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि प्री मॉनसून बारिश की गतिविधियां कृषि तथा जल संग्रह के लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं, लेकिन शहरी इलाकों में जलभराव और बिजली गिरने की घटनाएं भी बढ़ सकती हैं.
बादलों का डेरा, बारिश-तूफान का अलर्ट...दिल्ली से कश्मीर तक देख लें नॉर्थ इंडिया का आसमान!
गोवा सरकार और आपदा प्रबंधन विभाग ने भी नागरिकों को सतर्क रहने की अपील की है. खासतौर पर खुले में काम करने वाले मजदूरों, पर्यटकों और समुद्री किनारे रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने की हिदायत दी गई है.
बता दें कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 4 जून को केरल पहुंच गया है. सामान्य तौर पर मॉनसून 1 जून को केरल में दस्तक देता है, लेकिन इस बार 3 दिन देरी से मॉनसून की एंट्री हुई है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले 2-3 दिनों में मॉनसून की रफ्तार में तेजी आने की उम्मीद है. इसी के साथ मॉनसून गोवा के पूरे इलाके, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश के कुछ भागों, कर्नाटक और तमिलनाडु के बचे हुए क्षेत्रों, बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम भाग और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में भी पहुंच सकता है.
aajtak.in