Indian Railways: बनारस-पुणे और अयोध्या-मुंबई को अमृत भारत ट्रेनों की सौगात, जानें स्टॉपेज और टाइमिंग

Amrit Bharat Express: भारतीय रेलवे ने अयोध्या से मुंबई और बनारस से पुणे के लिए नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का शुभारंभ किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 अप्रैल को इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई. ये ट्रेनें तीर्थयात्रियों, प्रवासी मजदूरों और आम यात्रियों के लिए उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच बेहतर कनेक्टिविटी और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करेंगी.

Advertisement
अमृत भारत ट्रेन से विश्वनाथ धाम और राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र के बीच बेहतर कनेक्टिविटी बनेगी (File Photo- ITG) अमृत भारत ट्रेन से विश्वनाथ धाम और राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र के बीच बेहतर कनेक्टिविटी बनेगी (File Photo- ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 5:20 PM IST

भारतीय रेलवे ने अयोध्या धाम से मुंबई और बनारस से पुणे के लिए अमृत भारत ट्रेनों की शुरुआत की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (मंगलवार) 28 अप्रैल को दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई. ये ट्रेनें बनारस से पुणे के हडपसर और अयोध्या से मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) के बीच चलेंगी.

रेल मंत्रालय के मुताबिक, इन ट्रेनों से काशी विश्वनाथ धाम और श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र के बीच बेहतर कनेक्टिविटी बनेगी. ये ट्रेनें उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच यात्रा करने वाले आम लोगों, प्रवासी मजदूरों और तीर्थयात्रियों के लिए बहुत उपयोगी साबित होंगी. अब उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र दोनों राज्यों के बीच बिना ट्रेन बदले सीधा सफर हो सकेगा.

Advertisement

बनारस-हडपसर (पुणे) अमृत भारत एक्सप्रेस
बनारस (वाराणसी) से हडपसर जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का नंबर 02531 होगा. यह ट्रेन बनारस से शाम को रवाना होगी और अगले दिन देर रात पुणे के हडपसर स्टेशन पहुंचेगी. इस ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे और पूरा सफर करीब 30 घंटे का होगा.

किन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन?
बनारस-हडपसर (पुणे) अमृत भारत ट्रेन बनारस से शुरू होकर ज्ञानपुर रोड, प्रयागराज, फतेहपुर, गोविंदपुरी, ओरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बीना, रानी कमलापति (भोपाल), नर्मदापुरम, इटारसी, हरदा, खंडवा, भुसावल, जलगांव, मनमाड, कोपरगांव, अहिल्यानगर, दौंड और हडपसर पहुंचेगी. इसमें कुल 18 स्टॉप  होंगे. बता दें कि इस रूट पर प्रयागराज (त्रिवेणी संगम और कुंभ मेला), झांसी, भोपाल और शिरडी (मनमाड-कोपरगांव) जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक और पर्यटन स्थल आते हैं.

अयोध्या-मुंबई (LTT) अमृत भारत एक्सप्रेस
ट्रेन नंबर 02212  अयोध्या कैंट से शाम को चलेगी और अगले दिन शाम को मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी. पूरा सफर करीब 28 घंटे में पूरा होगा. 

Advertisement

ट्रेन इन 12 स्टेशनों पर रुकेगी
अयोध्या कैंट, सुल्तानपुर, एमबीडी प्रतापगढ़, प्रयागराज जंक्शन, मणिकपुर जंक्शन, सतना, जबलपुर, इटारसी जंक्शन, भुसावल जंक्शन, जलगांव जंक्शन, नासिक रोड, कल्याण जंक्शन, ठाणे होते हुए लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी. रेल मंत्रालय के मुताबिक, अयोध्या से मुंबई की सीधी और सस्ती ट्रेन न सिर्फ दो शहरों को जोड़ेगी, बल्कि लाखों उत्तर भारतीय प्रवासी मजदूरों को अपने घर से जुड़ने का आसान और किफायती रास्ता देगी.

अमृत भारत ट्रेनों की खासियत
अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में आराम, सुविधा और सस्ती यात्रा का अच्छा मेल है. ट्रेनों में वंदे भारत स्लीपर जैसी बेहतर सीटें और बर्थ हैं. हर कोच में सीसीटीवी लगे हैं, शौचालय बेहतर डिजाइन के हैं और ऊपरी बर्थ पर चढ़ने के लिए सीढ़ियां भी आसान बनाई गई हैं.  ये ट्रेनें सामान्य मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों से 15 से 17 प्रतिशत महंगी हैं, लेकिन रेलवे का कहना है कि बेहतर सुविधाओं और सुरक्षा के कारण यह फर्क जायज है.

देश में कितनी अमृत भारत ट्रेनें चल रही हैं?
इस समय देश में 30 अमृत भारत ट्रेनें चल रही हैं, जो कुल 60 सेवाएं दे रही हैं. इन दो नई ट्रेनों के शुरू होने के बाद कुल सेवाएं 64 हो जाएंगी.  ज्यादातर अमृत भारत ट्रेनें साप्ताहिक, द्विसाप्ताहिक या त्रिसाप्ताहिक चलती हैं. सिर्फ पटना-नई दिल्ली के बीच एक जोड़ी ट्रेन रोज चलती है. 

Advertisement


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement