20 साल विनाशकाल... नीतीश कुमार सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने जारी की 42 पन्नों की चार्जशीट

कांग्रेस ने कहा कि बिहार चुनाव को लेकर 20 साल विनाशकाल चार्जशीट जारी की गई है. नीतीश सरकार ने 20 साल तक बिहार को लूटा है. अब बदलाव की बारी है और बिहिर इस बदलाव के लिए तैयार है.

Advertisement
कांग्रेस ने जारी की नीतीश सरकार के खिलाफ 42 पेज की चार्जशीट (Photo: PTI) कांग्रेस ने जारी की नीतीश सरकार के खिलाफ 42 पेज की चार्जशीट (Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 अक्टूबर 2025,
  • अपडेटेड 7:47 PM IST

बिहार में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. इस बीच कांग्रेस ने नीतीश कुमार सरकार के खिलाफ 42 पेज की चार्जशीट जारी की है, जिसमें कहा गया है कि एनडीए के 20 वर्षों के शासन ने राज्य को तबाही की कगार पर पहुंचा दिया है.

बिहार प्रदेश कांग्रेस समिति के हेडक्वार्टर सदाकत आश्रम में बीस साल विनाश काल नाम से एक बुकलेट जारी की गई. इस बुकलेट को अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव जयराम रमेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और भूपेश सिंह बघेल सहित कई शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में जारी की गई.

Advertisement

इस मौके पर जयराम रमेश ने कहा कि एनडीए सरकार में भ्रष्टाचार फैला हुआ है और इसे बिहार के बाहर से दिल्ली और नागपुर (RSS मुख्यालय) से रिमोट कंट्रोल के जरिए चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि यह तथाकथित डबल इंजन सत्ता की मलाई पर पलता है. पिछले 20 वर्षों में बिहार स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार सृजन और विकास के अन्य सभी क्षेत्रों में पीछे चला गया है जबकि भ्रष्टाचार और अपराध लगातार बढ़ता जा रहा है.

उन्होंने कहा कि 20 वर्षों में कुछ समय के लिए पलटी भी रही. इस तरह उनका यह इशारा जेडीयू अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आरजेडी-कांग्रेस गठबंधन के साथ दो बार हुई साझेदारी की ओर था.

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र में सत्ता में बैठी बीजेपी सामाजिक न्याय के खिलाफ रही और बिहार में जाति सर्वेक्षण के खिलाफ रही है. नीतीश कुमार के एनडीए में लौटने के बावजूद, कमजोर वर्गों के लिए आरक्षण में वृद्धि हुई, जिसे पटना हाई कोर्ट ने खारिज किया, संविधान के नवें अनुसूची में नहीं डाली गई.

Advertisement

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »