'I love India, love Modi, जल्द भारत आऊंगा...', इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में प्रेसिडेंट ट्रंप का मैसेज

India India Today Conclave 2026 में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नजदीकी और उनकी नीतियों की प्रबल समर्थक लौरा लूमर ने ट्रंप का संदेश पढ़ते हुए कहा कि राष्ट्रपति भारत और पीएम मोदी से प्यार करते हैं और वे जल्द भारत के दौरे पर आएंगे.

Advertisement
ट्रंप की समर्थक लौरा लूमर ने IT कॉन्क्लेव में ट्रंप का मैसेज पढ़ा. (Photo: ITG) ट्रंप की समर्थक लौरा लूमर ने IT कॉन्क्लेव में ट्रंप का मैसेज पढ़ा. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 3:06 PM IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की वफादार और उनकी प्रबल समर्थक लौरा लूमर ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति भारत से प्यार करते हैं, वे पीएम मोदी से प्यार करते हैं और वे जल्द भारत आएंगे.  लौरा लूमर नई दिल्ली में चल रहे इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में शिरकत कर रही थीं. इस दौरान उन्होंने मंच पर राष्ट्रपति ट्रंप का संदेश सबके सामने पढ़ा और घोषणा की कि ट्रंप जल्द भारत आएंगे. 

Advertisement

लौरा लूमर खुद को डोनाल्ड ट्रंप की बहुत करीबी सहयोगी और समर्थक बताती हैं. ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में वे खुद को ट्रंप प्रशासन में "loyalty enforcer" (वफादारी की निगरानी करने वाली) कहती हैं. यानी जो लोग ट्रंप या उनकी नीतियों के प्रति "disloyal" लगते हैं, उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर हमला करती हैं. 

अमेरिकी धुर-दक्षिणपंथी एक्टिविस्ट लौरा लूमर ने शनिवार को इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक खास संदेश पढ़कर सुनाया. 32 साल की लौरा लूमर ने कार्यक्रम के दौरान कहा, "मैंने करीब एक घंटे पहले फोन पर ट्रंप से बात की. मैं आपको ठीक-ठीक वही पढ़कर सुनाऊंगी जो उन्होंने मुझसे कहा. उन्होंने कहा, 'मुझे भारत से प्यार है, कृपया उन्हें बता दें कि मुझे मोदी से प्यार है, मुझे भारत के लोगों से प्यार है. प्रधानमंत्री मोदी एक शानदार नेता हैं और मेरे अच्छे दोस्त हैं. कृपया भारत के लोगों को बता दें कि मैं जल्द ही किसी दिन एक और दौरे के लिए भारत आऊंगा."

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'दुनिया को पाकिस्तान का सबसे बड़ा निर्यात आतंकवाद, US को बिल्कुल भी...', ट्रंप की करीबी बोलीं

इमिग्रेशन पर अपनी विवादित टिप्पणियों और कट्टर विचारों के लिए जानी जाने वाली और ट्रंप की कट्टर समर्थक लूमर ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने संदेश में PM मोदी को "एक शानदार नेता और मेरा अच्छा दोस्त" बताया है. 

लौरा लूमर का ये पहला भारत दौरा है. कार्यक्रम के दौरान उनसे पूछा गया कि वे प्राय: कितनी बार राष्ट्रपति ट्रंप से बात करती हैं. तो लौरा ने कहा कि इस सप्ताह मैंने तीन बार उनसे बात की है. मैं व्हाइट हाउस में उनसे मिलती रहती हूं. कुल मिलाकर मेरी उनसे बात होती रहती है. लौरा लूमर ने कहा कि राष्ट्रपति के साथ हमारी दोस्ती इस वजह से महत्वपूर्ण हो जाती है क्योंकि वे मुझ पर भरोसा करते हैं कि मैं उन्हें सलाह दे सकती हूं कि कौन उनका वफादार है और कौन नहीं. 

कार्यक्रम में लौरा ने कहा कि वे काफी रिसर्च करती रहती हैं और देखती रहतीं है कि राष्ट्रपति के अंडर काम करने वाले कौन-कौन लोग हैं जो उनके एजेंडे को डिरेल करने में लगे रहते हैं या फिर अमेरिका फर्स्ट एजेंडा को नुकसान पहुंचाते हैं. मैं उनको तमाम चीजों पर अपडेट करती रहती हूं. लौरा से जब पूछा गया कि क्या वे ट्रंप प्रशासन में काम करना चाहेंगी. इस पर उन्होंने कहा कि ये उनके लिए गर्व की बात होगी. लौरा ने कहा कि ट्रंप प्रशासन के कई लोग उन्हें राष्ट्रपति तक पहुंचने से रोकते रहते हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement