गवर्नर राज्य में नहीं फिर भी इस्तीफा दे सकते हैं सिद्धारमैया... जानिए क्या-क्या ऑप्शन हैं?

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पद से इस्तीफा देने वाले हैं और राज्यपाल बेंगलुरु से बाहर हैं. ऐसे में प्रक्रिया और संविधान के प्रावधान क्या कहते हैं? सिद्धारमैया के सामने क्या-क्या विकल्प हैं?

Advertisement
सिद्धा के इस्तीफे पर सस्पेंस क्यों (Photo: ITG) सिद्धा के इस्तीफे पर सस्पेंस क्यों (Photo: ITG)

संजय शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 28 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:03 AM IST

कर्नाटक की सत्ता के शीर्ष पर यानी मुख्यमंत्री पद पर बदलाव की पटकथा लिखी जा चुकी है. मंत्रियों के साथ ब्रेकफास्ट मीटिंग में सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे का ऐलान कर दिया है. सिद्धारमैया ने कहा है कि इस्तीफा देने जा रहा हूं. सिद्धारमैया ने शाम तीन बजे राज्यपाल से मिलने का समय भी मांगा है. लेकिन अब नया ट्विस्ट यह है कि राज्यपाल थावरचंद गहलोत किसी पारिवारिक इमरजेंसी के कारण सुबह-सुबह ही इंदौर पहुंच गए हैं.

Advertisement

राज्यपाल के बेंगलुरु से बाहर होने की वजह से सस्पेंस इसे लेकर भी उत्पन्न हो गया कि जब राज्यपाल ही मौजूद नहीं हैं, तब क्या सिद्धारमैया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं. अगर दे सकते हैं, तो कैसे और किसे दे सकते हैं. कर्नाटक के मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से कहा गया है कि सिद्धारमैया राज्यपाल के मौजूद नहीं रहने पर भी उनके दफ्तर को इस्तीफा सौंपेंगे.

इस तरह की परिस्थितियों में संवैधानिक प्रक्रिया और प्रावधान क्या हो सकते हैं? इस पर सुप्रीम कोर्ट में वकील और संविधान के जानकार आरके सिंह ने कहा कि राज्यपाल राज्य से बाहर यानी किसी दूसरे राज्य, यहां तक कि अगर विदेश में हों तब भी मुख्यमंत्री का इस्तीफा स्वीकार कर सकते हैं. आधिकारिक प्रक्रिया के अनुसार इस्तीफा स्वीकार करने के  लिए राज्यपाल का खुद लोकभवन (पहले राजभवन) में मौजूद होना जरूरी नहीं है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'इस्तीफा देने जा रहा हूं', ब्रेकफास्ट मीटिंग में सिद्धारमैया ने किया ऐलान, पैर छूते दिखे शिवकुमार

संवैधानिक प्रक्रिया के मुताबिक मुख्यमंत्री अपना इस्तीफा सीधे राजभवन के अधिकारियों को सौंप सकते हैं या फैक्स/ईमेल के माध्यम से राज्यपाल को भेज सकते हैं. संवैधानिक पद पर बैठने वाले राज्यपाल राज्य के संवैधानिक प्रमुख होते हैं। राज्यपाल का पद किसी एक स्थान या भवन तक सीमित नहीं होता. वह राज्य से बाहर रहकर भी प्रशासनिक कार्यों और आधिकारिक पत्रों को मंजूरी दे सकते हैं.

यह भी पढ़ें: सत्ता परिवर्तन से पहले सिद्धारमैया की चाल? जाति सर्वेक्षण रिपोर्ट स्वीकार कर दिया ये संदेश

कुल मिलाकर, राज्यपाल का दायरा इतना व्यापक होता है कि 'तू जहां-जहां चलेगा, मेरा साया साथ होगा'. कार्यवाहक व्यवस्था के तहत इस्तीफा स्वीकार करने के साथ ही, राज्यपाल निवर्तमान मुख्यमंत्री से नई सरकार के गठन या वैकल्पिक व्यवस्था होने तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में काम करने का अनुरोध कर सकते हैं. आरके सिंह के मुताबिक इस्तीफे की खासियत ही यही बताई गई है कि वह स्पष्ट होना चाहिए ताकि उसे मंजूर करते समय कोई दुविधा ना हो.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »