गर्मी की छुट्टियों में करें सात ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, EMI की भी सुविधा, ऐसे करें बुकिंग

IRCTC ने गर्मी की छुट्टियों में 11 दिन और 12 रात के लिए भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा का नया टूर पैकेज लॉन्च किया है. यह यात्रा 27 अप्रैल से 8 मई 2026 तक चलेगी. जिसमें पर्यटक उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से शुरू होकर उज्जैन, गुजरात, नासिक और संभाजी नगर के प्रमुख ज्योतिर्लिंगों का दर्शन कर सकेंगे.

Advertisement
उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर ज्योतिलिंग के भी दर्शन कर सकेंगे: Photo- Abhay Tiwari (India Today) उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर ज्योतिलिंग के भी दर्शन कर सकेंगे: Photo- Abhay Tiwari (India Today)

उदय गुप्ता

  • चंदौली,
  • 02 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:03 PM IST

गर्मी की छुट्टियों में अगर आप किसी धार्मिक यात्रा का प्लान कर रहे हैं इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) आपके लिए एक बेहतरीन टूर पैकेज लॉन्च कर रहा है. आईआरसीटीसी भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के माध्यम से 7 ज्योतिर्लिंगो की यात्रा का सुनहरा मौका लेकर आ रहा है.

कितने दिन का होगा टूर?
11 दिन और 12 रात का यह टूर 27 अप्रैल 2026 से 8 में 2026 तक संचालित किया जाएगा. इस टूर के दौरान पर्यटकों को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर रेलवे स्टेशन से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन द्वारा उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर ज्योतिलिंग, ओंमकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, गुजरात में द्वारकाधीश, भेंट द्वारिका, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, सिग्नेचर ब्रिज, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, नासिक में त्रियंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, पंचवटी, कालाराम मंदिर, भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग, संभाजी नगर में घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग का भ्रमण कराया जाएगा. इसके साथ ही साथ पर्यटक इस जगहों पर मौजूद अन्य स्थानीय मंदिरो का भी भ्रमण कर सकते हैं.

Advertisement

इस यात्रा के मुख्य आर्कषण
इस यात्रा के दौरान पर्यटकों को महाकालेश्वर ज्योतिलिंग, ओंमकारेश्वर ज्योतिर्लिंग (उज्जैन), द्वारकाधीश, भेंट द्वारिका, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, सिग्नेचर ब्रिज, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग (गुजरात), त्रियंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग , पंचवटी, कालाराम मंदिर, भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग (गुजरात), घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग (संभाजी नगर) का भ्रमण कराया जाएगा.

किन स्टेशनों पर उतरने-चढ़ने की सुविधा?
इस टूर पैकेज में श्रेणी अनुसार, कुल बर्थों की सं. 751 है. जिसमें 2 एसी की कुल 49 सीटें, 3 एसी की कुल 210 सीटें और स्लीपर क्लास की कुल 492 सीटें होंगी. इस यात्रा के दौरान पर्यटक गोरखपुर, मनकापुर, अयोध्या कैंट, सुल्तानपुर, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, प्रयागराज संगम, रायबरेली- लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी और ललितपुर रेलवे स्टेशनों से भी ट्रेन में सवार हो सकते हैं और उतर सकते हैं.

इस पैकेज में 02 एसी, 03 एसी एवं स्लीपर क्लास यात्रा, नाश्ता एवं दोपहर व रात्रि का शाकाहारी भोजन, एसी/ नॉन एसी बसों द्वारा स्थानीय भ्रमण सम्मिलित है.

Advertisement

जानिए कितना होगा किराया

> इकोनामी श्रेणी (स्लीपर क्लास) में ठहरने पर पैकेज का मूल्य रू.23500/- प्रति व्यक्ति एवं प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का पैकेज का मूल्य रू0- 22160/- है. जिसमें स्लीपर क्लास ट्रेन यात्रा, डबल/ट्रिपल पर नॉन एसी होटलों में ठहरने, नॉन एसी होटल के कमरे में मल्टी शेयर पर (शेयरिंग/नॉन शेयरिंग-पैकेज के अनुसार) वॉश एंड चेंज एवं नॉन एसी ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था दी जाएगी.

> स्टैंडर्ड श्रेणी (3एसी क्लास) में ठहरने पर पैकेज का मूल्य रू. 40000 /- प्रति व्यक्ति एवं प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का पैकेज का मूल्य रू.38430 /- है. जिसमें 3 एसी क्लास ट्रेन यात्रा, डबल/ट्रिपल पर एसी होटलों में ठहरने, नॉन एसी होटल के कमरे में डबल/ट्रिपल पर (शेयरिंग/नॉन शेयरिंग-पैकेज के अनुसार) वॉश एंड चेंज एवं नॉन एसी ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था दी जाएगी.

>कम्फर्ट श्रेणी (2एसी क्लास) में ठहरने पर पैकेज का मूल्य रू. 53260/- प्रति व्यक्ति एवं प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का पैकेज का मूल्य रू0- 51370/- है। (2एसी क्लास ट्रेन यात्रा, डबल/ट्रिपल पर एसी होटलों में ठहरने, एसी होटल के कमरे में डबल/ट्रिपल पर (शेयरिंग/नॉन शेयरिंग-पैकेज के अनुसार) वॉश एंड चेंज एवं एसी ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था दी जाएगी.

इस तरह करें बुकिंग

IRCTC उत्तरी क्षेत्र के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इस पैकेज की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जाएगी. इस यात्रा सेवा मे LTC एवं EMI की सुविधा भी उपलब्ध है. EMI की सुविधा आईआरसीटीसी पोर्टल पर उपलब्ध सरकारी एवं गैर सरकारी बैंक से ली जा सकती है. उन्होंने आगे बताया कि इस यात्रा की बुकिंग हेतु पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com से आनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती है.

Advertisement

साथ ही अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिए नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं. 9236391908, 9305110962, 8287930908, 9415042930, 828793091,9236391925

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement