यूपी-बिहार में कोहरा, पहाड़ों पर बारिश! 11 फरवरी तक IMD का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने सुबह और रात के समय उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कुछ राज्यों में घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है. दिल्ली-NCR में भी सुबह के समय कुछ इलाकों में कोहरा छा सकता है. वहीं, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है.

Advertisement
पहाड़ों पर फिर एक बार बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है. (Photo: Reuters) पहाड़ों पर फिर एक बार बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है. (Photo: Reuters)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 6:31 PM IST

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 11 फरवरी तक कुछ राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है. एक ओर लोग पहाड़ों पर बर्फबारी का लुत्फ उठाने पहुंच रहे हैं, तो कई बार भारी बर्फबारी परेशानी का कारण भी बन रही है.

जम्मू‑कश्मीर में भी बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित हो रहा है. साधना टॉप और जोजिला पास पर अचानक हुई बर्फबारी के कारण कई वाहन फंस गए, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन, सेना, पुलिस और बीआरओ की टीम ने लोगों की मदद की. प्रशासन ने यात्रियों को पहाड़ी इलाकों की यात्रा करते समय सावधान रहने की सलाह दी है. वहीं, मौसम विभाग ने 5 और 6 फरवरी को एक बार फिर जम्मू‑कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है.

Advertisement

IMD के मुताबिक, अगले 2 से 3 दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत में तेज सतही हवाएं चल सकती हैं, जिनकी गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने का अनुमान है. 5 फरवरी 2026 को उत्तराखंड के कई इलाकों में पाला पड़ने की चेतावनी भी दी गई है. इसके बाद 9 से 11 फरवरी के बीच जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में फिर से बारिश और बर्फबारी हो सकती है.

देश के कुछ राज्यों में घना कोहरा भी छा सकता है. उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार में 6 फरवरी 2026 तक सुबह और रात के समय कई इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. वहीं हिमाचल प्रदेश में 7 फरवरी तक कोहरे का असर देखने को मिल सकता है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इस इलाके में सबसे जहरीली है हवा! AQI 300 के पार...

Advertisement

जानें दिल्ली-NCR का मौसम

आज दिल्ली-NCR में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा. रात में हल्की धुंध छाई रहेगी. अधिकतम तापमान 22°C से 24°C के बीच रहने की संभावना है.

IMD के अनुसार, 6 फरवरी 2026 को दिल्ली-NCR में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. दिन के दौरान सतह पर हवा की गति 15-25 किमी प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है. सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहेगा. दिल्ली में 6 फरवरी को अधिकतम तापमान 22°C से 24°C और न्यूनतम तापमान 8°C से 10°C के बीच रहने की संभावना है.

7 फरवरी 2026 को भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. सुबह के समय हल्की धुंध रहने की संभावना है. इस दिन दिल्ली में अधिकतम तापमान 23°C से 25°C और न्यूनतम तापमान 10°C से 12°C के बीच रहने का अनुमान है. न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6°C से 3.0°C अधिक रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान भी सामान्य से 1.6°C से 3.0°C अधिक रहने की संभावना है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement