ममता के इस्तीफे से इनकार पर आया शुभेंदु अधिकारी का बयान, जानें क्या कहा

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से इनकार किया है. इसपर बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने उनके बयान पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि संविधान में सारे नियम लिखे हुए हैं.

Advertisement
ममता बनर्जी ने लोकभवन जाकर इस्तीफा देने से इनकार किया. (Photo- ITGD) ममता बनर्जी ने लोकभवन जाकर इस्तीफा देने से इनकार किया. (Photo- ITGD)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:06 PM IST

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद राजनीतिक पारा चढ़ गया है. राज्य की निवर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हार के बावजूद अपने पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है. उनके इस बयान पर बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने प्रतिक्रिया दी है.

शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को भवानीपुर पर करारी शिकस्त दी है. वहीं अब उनके इस्तीफा न देने वाले बयान पर पत्रकारों से बात करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा, संविधान में सब लिखा हुआ है, ज्यादा बोलने की जरूरत नहीं है.

Advertisement

दरअसल ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि उनके इस्तीफा देने का सवाल ही नहीं उठता. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो राजभवन जाकर गवर्नर को अपना इस्तीफा सौंपेंगी, तो उन्होंने कहा कि वो लोकभवन जाकर इस्तीफा नहीं देंगी.

शहजाद पूनावाला ने भी किया ममता पर पलटवार

ममता बनर्जी के बयान पर पलटवार करते हुए, BJP के नेशनल स्पोक्सपर्सन शहजाद पूनावाला ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि बनर्जी हिंसा के जरिए कॉन्स्टिट्यूशनल सिस्टम को 'शॉर्ट-सर्किट' करने का सुझाव दे रही हैं. उन्होंने कहा, 'ममता बनर्जी जो सुझाव दे रही हैं, वो कॉन्स्टिट्यूशन-विरोधी, अंबेडकर-विरोधी है और चुनाव के बाद का गुस्सा होने के अलावा कॉन्स्टिट्यूशनल ईशनिंदा भी है. वो पावर के शांतिपूर्ण ट्रांसफर के कॉन्सेप्ट को पलटना चाहती हैं, जो हमारे कॉन्स्टिट्यूशनल सिस्टम की पहचान है.'

Advertisement

'मेरे इस्तीफे का सवाल ही नहीं उठता...'

ममता बनर्जी ने कहा था, 'मेरे इस्तीफे का सवाल ही नहीं उठता, क्योंकि हम पब्लिक मैंडेट से नहीं बल्कि एक साजिश से हारे हैं. मैं हारी नहीं. मैं लोकभवन नहीं जाऊंगी. वो संवैधानिक नियमों के हिसाब से एक्शन ले सकते हैं.' ममता ने ये भी कहा कि मैं अब बीजेपी के अत्याचारों को और बर्दाश्त नहीं करूंगी. मैं सड़कों पर लौटूंगी. ममता ने कहा कि हमारा मुकाबला बीजेपी से नहीं था बल्कि चुनाव आयोग से था. चुनाव आयोग ने बीजेपी के लिए काम किया.

कल्याण बनर्जी ने किया ममता का बचाव 

टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने ममता बनर्जी के बयान का बचाव किया है. उन्होंने कहा, 'पिछले 3 महीने से मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट लगा हुआ है. सरकार कौन चला रहा है? चीफ सेक्रेटरी. तो, पिछले 3 महीने से वो CM के तौर पर काम नहीं कर रही थीं. तो, इस्तीफे का सवाल ही क्या है?'

यह भी पढ़ें: ममता बनर्जी का इस्तीफा देने से इनकार, अब राज्यपाल के पास क्या हैं विकल्प

कल्याण बनर्जी ने आगे कहा, 'इस बार काउंटिंग में चोरी हुई है. ये फाइनल है. सभी कैंडिडेट्स पर बुरी तरह हमला किया गया. सभी काउंटिंग एजेंट्स पर CISF और CRPF ने बुरी तरह हमला किया और उन्हें बाहर निकाल दिया. ये डेमोक्रेसी के लिए बहुत बड़ा खतरा है. काउंटिंग में कोई ट्रांसपेरेंसी नहीं है. ये डेमोक्रेसी पर एक बेरहम हमला है. उन्होंने काउंटिंग में सब कुछ लूट लिया है.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement