बंगाल हिंसा पर TMC ने बनाई 3 फैक्ट फाइंडिंग टीमें, हिंसा पीड़ितों की सुनेंगी शिकायतें

पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा के मामलों को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने तीन फैक्ट फाइंडिंग टीमें बनाई हैं. ये टीमें शनिवार से हिंसा प्रभावित जिलों का दौरा शुरू करेंगी और पीड़ित परिवारों से मिलेंगी. इन टीमों में पार्टी के अनुभवी सांसद और नेता शामिल हैं.

Advertisement
टीएमसी की टीमें पीड़ित परिवारों से मिलेंगी. (Photo- ITGD) टीएमसी की टीमें पीड़ित परिवारों से मिलेंगी. (Photo- ITGD)

इंद्रजीत कुंडू

  • कोलकाता,
  • 15 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:00 PM IST

पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा के मामलों को देखते हुए TMC ने बड़ा कदम उठाया है. पार्टी ने तीन 'फैक्ट फाइंडिंग टीमें' बनाई हैं. ये टीमें शनिवार से राज्य के अलग-अलग जिलों का दौरा शुरू करेंगी. इस पूरी मुहिम का मकसद हिंसा से प्रभावित परिवारों से मिलना और जमीनी हकीकत जानना है.

सूत्रों के मुताबिक, ये टीमें उन परिवारों से मुलाकात करेंगी जो चुनाव के बाद हुई हिंसा के शिकार हुए हैं. टीएमसी का आरोप है कि बीजेपी कार्यकर्ता उनके समर्थकों को निशाना बनाया जा रहा है.

Advertisement

टीएमसी की ये टीमें खास तौर पर उन लोगों के घर जाएंगी जिनके परिजनों की इस हिंसा में जान चली गई है. पार्टी का कहना है कि वो पीड़ितों को न्याय दिलाने और उनकी मदद के लिए ये कदम उठा रही है.

कौन-कौन है इन टीमों में शामिल?

टीएमसी ने इन टीमों में अपने अनुभवी सांसदों और बड़े नेताओं को शामिल किया है. पहली टीम की कमान राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव संभालेंगी. उनके साथ लोकसभा सांसद प्रसून बनर्जी और सजदा अहमद होंगे. श्रीरामपुर से विधानसभा उम्मीदवार तन्मय घोष को भी इस टीम का हिस्सा हैं.

दूसरी टीम में राज्यसभा सांसद डोला सेन और मोहम्मद नदीमुल हक शामिल हैं. इनके साथ लोकसभा सांसद डॉ. शर्मिला सरकार और जादवपुर यूनिवर्सिटी से जुड़े सुशांत रॉय भी जिलों का दौरा करेंगे.

तीसरी टीम में लोकसभा सांसद प्रतिमा मंडल और राज्यसभा सांसद समीरुल इस्लाम के साथ मंत्री बीरबाहा हांसदा रहेंगी. इनके अलावा उत्तरपाड़ा से उम्मीदवार रहे शीर्षन्या बनर्जी या पत्रकार सुमन भट्टाचार्य और बर्दवान यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर सैयद तनवीर नसरीन को भी जिम्मेदारी दी गई है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: बार कॉउंसिल ने ममता बनर्जी की वकालत पर मांगा रिकॉर्ड, 2 दिन में जवाब तलब

कल से शुरू होगा दौरा

ये सभी टीमें कल सुबह से ही हिंसा प्रभावित इलाकों के लिए रवाना हो जाएंगी. वो मौके पर जाकर लोगों की शिकायतें सुनेंगी और अपनी रिपोर्ट पार्टी नेतृत्व को सौंपेंगी।.टीएमसी का मानना है कि इन दौरों से न केवल प्रभावित परिवारों को संबल मिलेगा, बल्कि बीजेपी के किए जा रहे हमलों का सच भी सामने आएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement