MP से राजस्थान तक आसमान से बरस रही आग! बांदा देश का सबसे गर्म शहर, 46.4 डिग्री पारा, इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

Heatwave in India: देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं. उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान तक भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है. यूपी का बांदा जिला 46.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे गर्म शहर रहा. वहीं, मध्य प्रदेश के 31 जिलों में हीटवेव अलर्ट जारी किया गया है.

Advertisement
Banda Becomes Country’s Hottest District with 46.4 degree temperature (File Photo- ITG) Banda Becomes Country’s Hottest District with 46.4 degree temperature (File Photo- ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 मई 2026,
  • अपडेटेड 4:45 PM IST

पूरा उत्तर भारत और मध्य भारत इन दिनों प्रचंड गर्मी की चपेट में है. यूपी के बांदा जिले ने पूरे देश का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जबकि मध्य प्रदेश के 31 जिलों में हीटवेव का अलर्ट है. राजस्थान और वाराणसी भी भीषण लू से जूझ रहे हैं. केंद्रीय मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, कल केंद्र भारत और उत्तर प्रायद्वीपीय भारत के अधिकांश हिस्सों में तापमान 40-45°C के बीच रहा, लेकिन बांदा ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए. 

Advertisement

मौसम विभाग के मुताबिक, बीते दिन यानी 17 मई को बांदा (उत्तर प्रदेश) में अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पूरे देश में सबसे अधिक रहा. इस भीषण गर्मी में यूपी का बांदा जिले भट्ठी की तरह जल रहा है.

जिला प्रशासन ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए कूलिंग सेंटर बनाए हैं. सड़कों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है. साथ ही लोगों से दोपहर 12 से 4 बजे तक घर से बाहर न निकलने की अपील की जा रही है. ADM वित्त कुमार धर्मेंद्र ने कहा कि कंट्रोल रूम एक्टिव है. सभी को लू एवं गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने चाहिए.

यूपी में भीषण गर्मी की चेतावनी! राहत कार्यों को लेकर CM योगी अलर्ट
 

वाराणसी में भी आग बरसा रहा आसमान
वाराणसी में तापमान 44°C के पार पहुंच गया है. गर्मी के प्रकोप को देखते हुए प्रशासन ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. काशी विश्वनाथ मंदिर के आसपास पानी के स्प्रिंकलर लगाए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं को कुछ राहत मिल सके. गर्मी और लू के प्रकोप के बीच घाटों और बाजारों में भी भीड़ कम नजर आ रही है.

Advertisement

मध्य प्रदेश में 31 जिलों में अलर्ट
मध्य प्रदेश में मौसम विभाग ने 31 जिलों के लिए हीटवेव अलर्ट जारी किया है. कई जगहों पर तापमान 42-44°C के बीच पहुंच रहा है. प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव, पेयजल व्यवस्था और अस्पतालों में तैयारियों के निर्देश दिए हैं.

Heat Map में देखें गर्मी का टॉर्चर
 

राजस्थान में तप रहा बाड़मेर
राजस्थान में भी गर्मी का प्रकोप जारी है. बाड़मेर में तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है. राज्य के कई अन्य जिलों में भी 43-45°C के बीच तापमान दर्ज किया जा रहा है. केंद्रीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, मध्य भारत, गुजरात, राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में 40-45°C के बीच तापमान बना हुआ है. अगले कुछ दिनों में बढ़ते तापमान से राहत की उम्मीद नहीं है. वहीं,लू की स्थिति भी बनी रहेगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement