मणिपुर में रॉकेट से हुए हमले में दो बच्चों की मौत के बाद एक बार फिर हिंसा भड़क गई है. वहीं, डीएमआरसी ने 8 अप्रैल को होने वाले आईपीएल मैच के लिए मेट्रो सर्विस की टाइमिंग बढ़ाई. इन खबरों के अलावा, सिडनी पुलिस ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर को ड्रंक एंड ड्राइविंग केस में गिरफ्तार किया. पढ़ें मंगलवार शाम बड़ी खबरें.
'रॉकेट अटैक' में दो मासूमों की मौत से मणिपुर में फिर भड़की हिंसा... बिष्णुपुर में कर्फ्यू, पांच जिलों में इंटरनेट बंद
मणिपुर में एक बार फिर हिंसा भड़क उठी है. यहां रॉकेट से हुए हमले में दो बच्चों की मौत के बाद कई जिलों में तनाव की स्थिति बन गई है. बढ़ते तनाव को देखते हुए प्रशासन ने बिष्णुपुर जिले में कर्फ्यू लगा दिया है, जबकि अफवाहों पर रोक लगाने और हालात सामान्य करने के लिए पांच घाटी जिलों में तीन दिन के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं.
Delhi Metro: 8 अप्रैल को रात तक चलेगी दिल्ली मेट्रो, IPL मैच के लिए DMRC ने बढ़ाई टाइमिंग
8 अप्रैल को अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले IPL मैच के दिन मेट्रो की टाइमिंग बढ़ाने का फैसला किया गया है. DMRC के मुताबिक आम दिनों की तुलना में मैच के दिन मेट्रो सेवाएं देर रात तक चलेंगी. सभी लाइनों पर आखिरी ट्रेन का समय करीब 1 से 2 घंटे बढ़ाया जाएगा. कुल 76 अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएंगी.
नशे में टल्ली क्रिकेटर डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, ड्रंक एंड ड्राइविंग पड़ी भारी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकटर डेविड वॉर्नर सिडनी के मारौब्रा इलाके में ड्रंक ड्राइविंग के आरोप में गिरफ्तार किए गए हैं. वार्नर रविवार देर रात अपनी कार चला रहे थे, तभी पुलिस द्वारा लगाए गए रैंडम ब्रेथ टेस्ट में वह फेल हो गए. वार्नर ने टेस्टिंग साइट से पहले ही अपनी गाड़ी रोककर पार्क कर दी थी. डेविड की जांच में शराब की मौजूदगी का पता चला है.
पिछली हार का असर? उमरेठ उपचुनाव से AAP ने बनाई दूरी, नामांकन न भरने की असल वजह बताई
गुजरात में बीजेपी विधायक के निधन से खाली हुई सीट उमरेठ का उपचुनाव 23 अप्रैल को है, जिसके लिए नामांकन का कल आखिरी दिन था. नामांकन के दिन खत्म होने के बावजूद आम आदमी पार्टी की ओर से किसी ने नामांकन नहीं किया. AAP नेता इसुदान गढ़वी ने कहा कि हम चुनाव सिर्फ लड़ने के लिए नहीं लड़ते. एएपी 2027 के चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है.'
ऋषिकेश: गंगा की लहरों पर सी-प्लेन का सफल ट्रायल, पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान, देखें वीडियो
उत्तराखंड में पर्यटन को नई दिशा देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है. सोमवार को ऋषिकेश के पशुलोक बैराज पर सी प्लेन का सफल ट्रायल किया गया. इस ट्रायल के दौरान विमान पानी पर आसानी से उतरा और उड़ा, जो राज्य में सी प्लेन सेवा शुरू करने की दिशा में अहम माना जा रहा है. स्काईहॉप एविएशन कंपनी की ओर से यह ट्रायल किया गया.
20 हजार महिला कमांडो, 2.4 लाख जवान... पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अर्धसैनिक बलों की बड़ी तैनाती
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सभी दल जीत के दावे कर रहे हैं. दूसरी ओर, इलेक्शन कमीशन ने भी तैयारी तेज़ की है. प्रदेश में चुनाव के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. इस बार करीब 20 हज़ार महिला कमांडो और 2.4 लाख जवानों की तैनात होगी. CAPF की मौजूदगी में सुरक्षा सख़्त रहेगी और वोटिंग में बाधा डालने वालों पर कार्रवाई होगी.
बांग्लादेश की पूर्व स्पीकर शिरीन शर्मिन गिरफ्तार, ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने देर रात की कार्रवाई
ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने पूर्व संसद स्पीकर शिरीन शर्मिन चौधरी को सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया. मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने मंगलवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि शिरीन को सोमवार देर रात ढाका स्थित उनके धानमंडी आवास से गिरफ्तार किया गया है. हालांकि उन्होंने शिरीन की गिरफ्तारी के कारणों की जानकारी देने से इनकार कर दिया.
तुर्की में इजरायली कॉन्सुलेट के पास फायरिंग, 3 हमलावर ढेर
तुर्की के इस्तांबुल में इजरायली वाणिज्य दूतावास के पास एक बिल्डिंग में गोलीबारी की खबर है. इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 2 पुलिस अधिकारी घायल हो गए. सुरक्षाबलों ने हमलावरों को मार गिराया. पता चला है कि जैसे ही पुलिसकर्मी ने गोलियों की आवाज सुनी, वे अलर्ट हो गए और फिर उन्होंने जवाबी फायरिंग की.
'तुरंत लौटा दो कर्ज', सऊदी से बड़ा घुल-मिल रहा था PAK, UAE ने कर दिया अरबों डॉलर का तगादा
संयुक्त अरब अमीरात ने आर्थिक तंगी से जूझते पाकिस्तान से अपना पैसा मांगकर उसकी हालत और पतली कर दी है. यूएई के दबाव के चलते पाकिस्तान को इस महीने उसका 3.5 अरब डॉलर का कर्ज वापस करना होगा. यह पैसा 2018 से रोलओवर होता आया है, लेकिन अब पाकिस्तान UAE के साथ 3 अरब डॉलर के कर्ज को रोलओवर के लिए समझौता नहीं कर सका.
चांदी हो गई सस्ती, सोने का रेट भी गिरा, जानें आज कीमतों में कितने रुपये की आई गिरावट
भारतीय सर्राफा बाजार में आज फिर सोना चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. ताजा कीमतों की बात करें तो चांदी का रेट अब 2 लाख 31 हजार रुपये प्रति किलो तक आ गया है. वहीं, 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने का रेट गिरावट के साथ 147489 रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ गया है.
aajtak.in