Delhi Metro: 8 अप्रैल को रात तक चलेगी दिल्ली मेट्रो, IPL मैच के लिए DMRC ने बढ़ाई टाइमिंग

IPL 2026 के तहत 8 अप्रैल को अरुण जेटली स्टेडियम में Delhi Capitals और Gujarat Titans के बीच रोमांचक मुकाबला होगा. जिसे लेकर दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (DMRC) ने खास इंतजाम किए हैं. यात्रियों की सुविधा के लिए DMRC ने मेट्रो सर्विस का टाइम बढ़ाने का फैसला किया है. आम दिनों की तुलना में मैच के दिन दिल्ली मेट्रो सर्विस देर रात तक चलेगी.

Advertisement
IPL मैच के दिन देर रात तक चलेंगी दिल्ली मेट्रो (फाइल फोटो- ITG) IPL मैच के दिन देर रात तक चलेंगी दिल्ली मेट्रो (फाइल फोटो- ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 3:44 PM IST

क्रिकेट प्रेमियों की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने बड़ा ऐलान किया है. 8 अप्रैल 2026 को अरुण जेटली स्टेडियम (पुराना नाम फिरोजशाह कोटला) में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले IPL मैच के दिन मेट्रो सर्विस की टाइमिंग बढ़ाने का फैसला किया गया है.

दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (DMRC) के मुताबिक, आम दिनों की तुलना में मैच के दिन मेट्रो सेवाएं देर रात तक चलेंगी. सभी लाइनों (एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित) पर आखिरी ट्रेन का समय करीब 1 से 2 घंटे बढ़ाया जाएगा. इससे कुल 76 अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएंगी. इससे मैच खत्म होने के बाद दर्शक रात में भी आसानी से अपने घर पहुंच सकेंगे.

Advertisement

8 अप्रैल को अरुण जेटली स्टेडियम में होगा मैच
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का यह 14वां मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच 8 अप्रैल (बुधवार) को होने वाले इस मैच को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शकों के स्टेडियम पहुंचने की उम्मीद है. 

दिल्ली में 8 अप्रैल को इन रास्तों पर जाने से बचें, पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी 

कितने बजे शुरू होगा मैच?
मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा. मैच खत्म होने के बाद स्टेडियम के आसपास की मेट्रो स्टेशनों पर भीड़ बढ़ने की उम्मीद है. अरुण जेटली स्टेडियम के सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन चांदनी चौक, सिविल लाइंस, प्रगति मैदान और अन्य आसपास के स्टेशन हैं. बता दें कि DMRC की ओर से हर साल आईपीएल और बड़े मैचों के दौरान ऐसी व्यवस्था की जाती है.

Advertisement

वहीं, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भी मैच के दिन स्टेडियम के आसपास यातायात को लेकर एडवाइजरी जारी की है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और DMRC दोनों ने सलाह दी है कि दर्शक ज्यादा से ज्यादा मेट्रो का इस्तेमाल करें. इससे ट्रैफिक जाम से बचाव होगा और यात्रा आसान रहेगी.


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement