Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 28 फरवरी 2026 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार

ईरान पर इजरायल और अमेरिका ने भीषण हमला किया है. इजरायल ने ईरान के राष्ट्रपति भवन को निशाना बनाया है. दक्षिणी ईरान के होर्मोज़गान प्रांत के मिनाब शहर में एक लड़कियों के स्कूल पर अमेरिका-इजरायल के हवाई हमले के बाद 36 छात्राओं की मौत हो गई है. मध्य पूर्व में जारी भीषण सैन्य टकराव के बीच ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने तेहरान के निवासियों को शहर छोड़ने की सलाह दी है.

Advertisement
ईरान पर अमेरिका और इजरायल ने भीषण हवाई हमले किए हैं. (Photo: ITG) ईरान पर अमेरिका और इजरायल ने भीषण हवाई हमले किए हैं. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 8:30 PM IST

ईरान पर इज़रायल और अमेरिका ने भीषण हमला किया है. इज़रायल ने ईरान के राष्ट्रपति भवन को निशाना बनाया है. दक्षिणी ईरान के होर्मोज़गान प्रांत के मिनाब शहर में एक लड़कियों के स्कूल पर अमेरिका-इजरायल के हवाई हमले के बाद 36 छात्राओं की मौत हो गई है. मध्य पूर्व में जारी भीषण सैन्य टकराव के बीच ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने तेहरान के निवासियों को शहर छोड़ने की सलाह दी है. ईरान पर इज़रायल और अमेरिका के हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर पहुंच गया है. इस स्थिति को देखते हुए, एअर इंडिया एक्सप्रेस और इंडिगो एयरलाइंस ने खाड़ी देशों के लिए अपनी सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है. जम्मू-कश्मीर की टीम ने इतिहास रचते हुए पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता है. पढ़िए शनिवार शाम की 5 बड़ी खबरें...

Advertisement

ईरान पर अमेरिका का भीषण आक्रमण, राष्ट्रपति भवन समेत सुप्रीम लीडर खामेनेई के घर पर मिसाइलों से हमला

ईरान पर इज़रायल और अमेरिका ने भीषण हमला किया है. इज़रायल ने ईरान के राष्ट्रपति भवन को निशाना बनाया है, इसके अलावा ईरानी खुफिया एजेंसी के हेडक्वार्टर पर भी हमला किया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक इस वक्त ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई तेहरान में नहीं है. उन्हें सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है. खामेनेई  के आवास पर कई मिसाइल गिरी हैं.

अमेरिका-इजरायल के हमलों से ईरान में भारी तबाही, 36 छात्राओं की मौत

दक्षिणी ईरान के होर्मोज़गान प्रांत के मिनाब शहर में एक लड़कियों के स्कूल पर अमेरिका-इजरायल के हवाई हमले के बाद 36 छात्राओं की मौत हो गई है. ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA की रिपोर्ट के अनुसार यह हमला हालिया सैन्य अभियान के दौरान हुआ. ईरान में एहतियात के तौर पर अगली सूचना तक स्कूल और विश्वविद्यालय बंद कर दिए गए हैं.

Advertisement

तेहरान में हर जगह इजरायल-US बरसा रहे बम, शहर को खाली करने का आदेश

मध्य पूर्व में जारी भीषण सैन्य टकराव के बीच ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने तेहरान के निवासियों को शहर छोड़ने की सलाह दी है. परिषद ने कहा है कि मौजूदा हालात को देखते हुए लोग शांति बनाए रखें और अगर संभव हो तो अस्थायी रूप से अन्य शहरों की ओर चले जाएं. यह अपील ऐसे समय में की गई है जब तेहरान सहित कई शहरों में धमाकों की खबरें आई हैं.

अमेरिका-ईरान युद्ध की चपेट में पूरा मिडिल ईस्ट, Air India और IndiGo ने ​सस्पेंड कीं सभी उड़ानें

ईरान पर इज़रायल और अमेरिका के हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर पहुंच गया है. इस स्थिति को देखते हुए, एअर इंडिया एक्सप्रेस और इंडिगो एयरलाइंस ने खाड़ी देशों के लिए अपनी सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है. एअर इंडिया एक्सप्रेस की मैंगलोर से दुबई जा रही उड़ान को एयरस्पेस बंद होने के बाद बीच रास्ते से वापस लौटना पड़ा है.

जम्मू-कश्मीर ने रच दिया इतिहास... पहली बार जीती रणजी ट्रॉफी, 8 बार की चैम्पियन कर्नाटक हुआ पस्त

जम्मू-कश्मीर की टीम ने इतिहास रचते हुए पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता है. फाइनल में आठ बार की रणजी चैम्पियन कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर का मैच ड्रॉ रहा, लेकिन पहली पारी में मिली बड़ी बढ़त के दम पर जम्मू-कश्मीर चैम्पियन बना. कर्नाटक की पहली पारी के 293 रनों के जवाब में जम्मू-कश्मीर ने अपनी पहली इनिंग्स में 584 रन बनाए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement