Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 2 अप्रैल 2022 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार

2 अप्रैल 2022 की खबरें: व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका यूक्रेन को जीवन रक्षक उपकरण भेज रहा है. श्रीलंका आर्थिक संकट के बुरे दौर से गुजर रहा है. हालात ये हो गए हैं कि पावर प्लांट बंद हो चुके हैं, जिस वजह से 2.20 करोड़ घरों में बिजली सप्लाई ठप हो चुकी है. गुजरात के अहमदाबाद में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को रोड शो किया. पढ़िए, शनिवार शाम की 5 बड़ी खबरें...  

Advertisement
अहमदाबाद में रोड शो को संबोधित करते भगवंत मान. अहमदाबाद में रोड शो को संबोधित करते भगवंत मान.

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 7:35 PM IST

2 अप्रैल 2022 की खबरें: व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका यूक्रेन को जीवन रक्षक उपकरण भेज रहा है. श्रीलंका आर्थिक संकट के बुरे दौर से गुजर रहा है. हालात ये हो गए हैं कि पावर प्लांट बंद हो चुके हैं, जिस वजह से 2.20 करोड़ घरों में बिजली सप्लाई ठप हो चुकी है. गुजरात के अहमदाबाद में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को रोड शो किया. नवरात्रि के पहले दिन सुबह वैदिक पूजन के बाद श्री राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण स्थल के गर्भगृह के ध्वज और ध्वज दंड को बदल दिया गया. पढ़िए, शनिवार शाम की 5 बड़ी खबरें...

Advertisement

Russis-Ukraine war: क्या रूस करेगा रासायनिक हमला? अमेरिका ने उठाया बड़ा कदम, यूक्रेन को भेजी ये मदद

व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका यूक्रेन को जीवन रक्षक उपकरण भेज रहा है. अगर रूस यूक्रेन के खिलाफ अपने हमले में रासायनिक या जैविक हथियारों का इस्तेमाल करता है तो ऐसे में ये जीवन रक्षक उपकरण यूक्रेनियंस की मदद करेंगे, उनकी सुरक्षा हो सकेगी. एक सवाल का जवाब देते हुए कि क्या अमेरिका यूक्रेन को सुरक्षात्मक उपकरण की आपूर्ति कर रहा है, व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के सदस्यों ने रूस द्वारा यूक्रेन में रासायनिक या जैविक हथियारों का उपयोग करने की क्षमता के बारे में बार-बार चेतावनी दी है.  

ग्राउंड रिपोर्ट: ना गैस, ना दवा, 12-12 घंटे बिजली कट... श्रीलंका के हालात बद से बदतर

Advertisement

श्रीलंका आर्थिक संकट के बुरे दौर से गुजर रहा है. हालात ये हो गए हैं कि पावर प्लांट बंद हो चुके हैं, जिस वजह से 2.20 करोड़ घरों में बिजली सप्लाई ठप हो चुकी है. हर दिन में 12-12 घंटे तक बिजली कटौती की जा रही है. कई महत्वपूर्ण कल कारखाने बंद हो चुके हैं. बसों और वाणिज्यिक वाहनों के लिए फिलिंग स्टेशनों में डीजल-पट्रोल नहीं बचा है. श्रीलंका में सार्वजनिक परिवहन की सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो गई हैं. श्रीलंका में ईंधन-गैस, खाद्य और आवश्यक वस्तुओं की किल्लत की वजह से कीमतें आसमान छू रही हैं. 

गुजरात: केजरीवाल ने रोड शो के जरिए दिखाई ताकत, बोले- हम गुजरातियों का दिल जीतने आए हैं

गुजरात के अहमदाबाद में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को रोड शो किया. रोड शो में केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल रहे. रोड शो से पहले केजरीवाल ने कहा कि मैं गुजरात में भाजपा या कांग्रेस को हराने नहीं आया हूं, बल्कि मैं गुजरातियों को जीतने आया हूं. रोड शो की शुरुआत निकोल खोडियार माता मंदिर से दोपहर 3 बजे हुई. ये रोड शो बापू नगर में खत्म हुआ. 

Ayodhya: नवरात्रि के पहले दिन बदली गई श्री राम मंदिर के गर्भगृह की ध्वजा, फहराया गया 'राम ध्वज'

Advertisement

चैत्र माह शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के साथ ही चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो गई है. इस तिथि से हर साल हिंदू नव वर्ष की भी शुरुआत होती है. उगादी और गुड़ी पड़वा पर्व भी इसी दिन मनाया जाता है. इसलिए हिंदू धर्म में इस तिथि का खास महत्व है. यही कारण है कि लंबे संघर्षों के बाद जब अयोध्या में बन रहे श्री रामजन्म भूमि मंदिर का निर्माण की तिथि भी यही चुनी गई है. नवरात्रि के पहले दिन सुबह वैदिक पूजन के बाद श्री राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण स्थल के गर्भगृह के ध्वज और ध्वज दंड को बदल दिया गया. अब केसरिया रंग के ध्वज के स्थान पर 'राम ध्वज' फहरा दिया गया है. जिस पर श्रीराम और उनकी जन्मभूमि पर निर्माणाधीन मंदिर प्रिंट है. इस दौरान राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी और कार्यदायी निर्माण एजेंसी के इंजीनियर भी मौजूद थे.  

Ramadan 2022: देश में आज दिखाई देगा रमज़ान का चांद, भारत में 3 अप्रैल को पहला रोज़ा

चैत्र नवरात्रि 2 अप्रैल से शुरू हो चुके हैं और रमजान का महीना 3 अप्रैल से शुरू हो रहा है. भारत में आज (शनिवार), 2 अप्रैल को रमजान का चांद दिखाई देगा. इसके बाद देशभर में रविवार, 3 अप्रैल को पहला रोजा रखा जाएगा. लखनऊ ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने खुद इस बात की जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि रमजान पर 2 साल बाद हम लोग आजादी की तरह खुशी मनाएंगे. लोगों ने कोविड-19 के चलते दो साल तक रमजान खुलकर सेलिब्रेट नहीं किया था. मौलाना ने बताया कि इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया और प्रशासन के बीच एक मीटिंग भी हुई है, जिसमें तमाम जगहों पर साफ-सफाई के बंदोबस्त की बात कही गई. गर्मी ज्यादा होने की वजह से पानी के इंतजाम पर भी जोर दिया जा रहा है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement