Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 11 मई 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

पीएम मोदी ने एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील की है, पीएम मोदी ने ये अपील रविवार को की, और सोमवार को इसका असर सर्राफा बाजार मिला-जुला दिख रहा है. सोमवार को बाजार खुलते ही सोने की मांग में सुस्ती नजर आई, लेकिन इसके उलट चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी दर्ज की गई.

Advertisement
पीएम मोदी की अपील के सही मायने. (Photo: PTI) पीएम मोदी की अपील के सही मायने. (Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:25 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गोल्ड नहीं खरीदने की अपील के बाद सोमवार को बाजार खुलते ही सोने की मांग में सुस्ती नज़र आई, लेकिन इसके उलट चांदी की कीमतों में ज़ोरदार तेज़ी दर्ज की गई. वहीं, शेयर बाजार में सोमवार को दिनभर गिरावट के साथ कारोबार हुआ. इन खबरों के अलावा, महाराष्ट्र सरकार ने सरकारी काम काज में अब सिर्फ इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल को इस्तेमाल करने का फैसला किया है. पढ़ें सोमवार शाम की बड़ी खबरें.

Advertisement

Ground Report: सोना नहीं खरीदना... पीएम मोदी की इस अपील के बाद, चांदी खरीदने लगे लोग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देशवासियों से अगले एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील की है. पीएम की अपील के बाद सोमवार को बाजार खुलते ही सोने की मांग में सुस्ती नज़र आई, लेकिन इसके उलट चांदी की कीमतों में ज़ोरदार तेज़ी दर्ज की गई. पीएम मोदी की अपील के बाद लोग अब 'फिजिकल गोल्ड' के बजाय SGB और चांदी में निवेश बढ़ा सकते हैं. 

Stock Market Crash Reason: ये 5 कारण... शेयर बाजार बिगड़ गया मूड, 6 लाख करोड़ रुपये साफ

शेयर बाजार में सोमवार को दिनभर गिरावट के साथ कारोबार हुआ. कारोबार के अंत में BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1312 अंक गिरकर बंद हुआ, तो वहीं NSE का निफ्टी इंडेक्स भी अंत तक संभल नहीं सका और 360 अंकों की गिरावट लेकर क्लोज़ हुआ. इस गिरावट से निवेशकों के 6 लाख करोड़ रुपये से ज़्यादा का नुकसान हुआ है.

Advertisement

कान्स फिल्म फेस्ट में नहीं जाएंगे सरकारी अफसर, PM मोदी की अपील पर खर्चे कम करने की पहल

PM मोदी ने रविवार को देशवासियों और राज्य सरकारों से खर्चे बचाने की अपील की है. PM की इस अपील के बाद महाराष्ट्र सरकार ने सरकारी काम काज में अब सिर्फ इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल को इस्तेमाल करने का फैसला किया है. इसके अलावा अब सरकार की सभी बैठकें ऑनलाइन आयोजित होंगी. वहीं, महाराष्ट्र सरकार का कोई भी प्रतिनिधि 'कान्स फिल्म फेस्टिवल' के लिए विदेश नहीं जाएगा.

'घबराने की जरूरत नहीं...', पश्चिम एशिया संकट के बीच राजनाथ सिंह की अपील

पश्चिम एशिया संकट को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को अनौपचारिक सशक्त समूह की बैठक हुई. इस बैठक के बाद राजनाथ सिंह ने एक्स पर लिखा, 'मैं लोगों से शांत रहने और किसी भी तरह की घबराहट से बचने का आग्रह करता हूं. क्योंकि सरकार सप्लाई चेन में किसी भी कमी या रुकावट को रोकने के लिए ठोस कदम उठा रही है.'

सीएम शुभेंदु अधिकारी की पहली कैबिनेट में 5 अहम फैसले, बंगाल में 'डबल इंजन' सरकार ने पकड़ी रफ्तार

पश्चिम बंगाल में सोमवार को नई बीजेपी सरकार ने पहली कैबिनेट बैठक में पांच बड़े फैसले लिए. इस बैठक में आयुष्मान भारत योजना लागू करने, BNS लागू करने और BSF को सीमा क्षेत्रों की ज़मीन ट्रांसफर करने का फैसला लिया गया है. बीजेपी के जिन 321 कार्यकर्ताओं ने राजनीतिक हिंसा में जान गंवाई, उनके परिवारों की पूरी ज़िम्मेदारी सरकार लेगी.

Advertisement

WFI से तनातनी के बीच गोंडा पहुंचीं विनेश फोगाट, महासंघ पर लगाए ये आरोप

विनेश फोगाट सोमवार को गोंडा पहुंचीं और WFI के कारण बताओ नोटिस का जवाब देते हुए उन्होंने दावा किया कि वह राष्ट्रीय ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में भाग लेने की वो योग्यता रखती हैं. विनेश ने कहा कि WADA की संहिता का नियम 5.6.1 उन पर लागू नहीं होता. दरअसल, WFI ने कहा था कि विनेश 26 जून 2026 तक घरेलू प्रतियोगिताओं में हिस्सा नहीं ले सकतीं.

ईरानी विदेश मंत्री इसी हफ्ते आएंगे भारत, होर्मुज सेफ पैसेज पर होगी बात

ईरान के विदेश मंत्री सय्यद अब्बास अराघची इसी हफ्ते भारत आएंगे. अराघची दिल्ली में BRICS के विदेश मंत्रियों की बैठकों में हिस्सा लेंगे. इस मीटिंग से इतर होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की सुरक्षित आवाजाही पर भी चर्चा होगी. पिछले कुछ हफ्तों से भारत को अपने जहाजों के लिए स्ट्रेट में आवागमन करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.  

कौन है बलिया का राज सिंह उर्फ चंदन? शुभेंदु अधिकारी के PA मर्डर केस में हुआ अरेस्ट

पश्चिम बंगाल के सीएम बने शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या के आरोप में यूपी के बलिया के राज सिंह उर्फ चंदन को गिरफ्तार किया गया है. कोलकाता पुलिस और उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन चलाकर इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया. दरअसल, 6 मई की रात नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम में नकाबपोश हमलावरों ने चंद्रनाथ की एसयूवी रोककर उनकी हत्या कर दी थी.

Advertisement

BCCI की चेेतावनी भी बेअसर! डगआउट में फोन चलाता दिखा लखनऊ की टीम का स्टाफ, VIDEO

IPL 2026 में रविवार को CSK ने LSG को 5 विकेट से हराया. चेन्नई में खेले गए इस मैच के दौरान LSG के सपोर्ट स्टाफ में शामिल एक सदस्य को डगआउट में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए देखा गया. इस घटना के बाद फैन्स लगातार सवाल उठा रहे हैं और BCCI की ACU से जांच की मांग भी कर डाली. IPL मैच में डगआउट में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना वर्जित है.

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: सुरक्षा में लापरवाही बरतने पर बॉडीगार्ड कॉन्स्टेबल श्याम सोनावणे बर्खास्त

पूर्व NCP नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया गया है. मुंबई पुलिस ने सुरक्षा ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में बाबा के बॉडीगार्ड कॉन्स्टेबल श्याम सोनावणे को बर्खास्त कर दिया है. विभागीय जांच में उन्हें दोषी पाया गया है. बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर 2024 की रात बांद्रा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement