Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 10 मई 2022 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार

आज सुबह की ताजा खबर ( Aaj Ki Taza Khabar), 10 मई 2022 की खबरें और समाचार: पंजाब के मोहाली में पुलिस के खुफिया विभाग के मुख्यालय पर विस्फोटक से हमला किया गया. वहीं, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती तूफान असानी 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा की ओर बढ़ रहा है.

Advertisement
पंजाब के मोहाली में अटैक के बाद की तस्वीर. पंजाब के मोहाली में अटैक के बाद की तस्वीर.

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 मई 2022,
  • अपडेटेड 9:11 AM IST

आज सुबह की ताजा खबरों की बात करें तो पंजाब के मोहाली में पुलिस के खुफिया विभाग के मुख्यालय पर विस्फोटक से हमला किया गया. हमले के लिए RPG (rocket-propelled grenade) का इस्तेमाल किया गया. वहीं, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती तूफान असानी 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा की ओर बढ़ रहा है. जानिए गुरुवार सुबह की 5 बड़ी खबरें.

Advertisement

1. मोहाली ब्लास्ट में रूस जैसे हथियार का इस्तेमाल? 2016 में सामने आई थी ऐसी ही तस्वीर

पंजाब के मोहाली में हुए हमले का क्या रूस से कोई कनेक्शन है? मोहाली में मौजूद पुलिस इंटेलिजेंस ऑफिस पर हुए हमले के बाद यह सवाल उठने लगे हैं. दरअसल, मोहली अटैक में जिस RPG (rocket-propelled grenade) का इस्तेमाल हुआ है वह हथियार रूस में बना हो सकता है. दोनों की तस्वीरों को देखकर इसी आशंका बढ़ गई है क्योंकि देखने में ये बिल्कुल एक जैसे हैं.

2. Cyclone Asani का असर: ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवात, आंध्र में तेज़ हवाओं के साथ बारिश

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती तूफान असानी 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा की ओर बढ़ रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवात असानी के असर से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग (IMD) की ओर से तूफान की चेतावानी को देखते हुए ओडिशा सरकार अलर्ट पर है.

Advertisement

3. राजस्थान: भरतपुर में भिड़े 2 समुदाय, चलीं तलवार-लाठियां; 8 साल पुरानी रंजिश के चलते हुआ झगड़ा

राजस्थान में करौली, जोधपुर के बाद अब भरतपुर से हिंसा की खबर सामने आई है. यहां 8 साल पुरानी रंजिश को लेकर दो समुदाय आपस में भिड़ गए. दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर तलवार और लाठी डंडों से हमला किया. इसके बाद भारी संख्या में पहुंची पुलिसबल ने मामले को शांत कराया. पूरे इलाके को सीज कर दिया गया और दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लिया गया.भरतपुर पुलिस ने बताया कि राजस्थान के भरतपुर शहर की बुध की हाट कॉलोनी में देर रात दो समुदाय के लोगों में झगड़ा हो गया था. इसके बाद पथराव हुआ. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लिया. हालांकि, अब स्थिति काबू में है.

4. श्रीलंका में भयानक हिंसा, महिंदा राजपक्षे के पैतृक घर को भीड़ ने फूंक डाला

आर्थिक संकट से जूझ रहा श्रीलंका अब हिंसा की चपेट में आता देखा जा रहा है. सोमवार को प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के इस्तीफा के बाद भी भीड़ की नाराजगी कम होती नहीं देखी जा रही है. हिंसक भीड़ ने महिंदा राजपक्षे के पूर्वजों के घर को आग लगाकर फूंक डाला.हंबनटोटा में राजपक्षे परिवार के पैतृक घर 'मेदामुलाना वालवा' में प्रदर्शनकारियों ने आग लगा दी. आग से घर पूरी तरह जल गया. घटना के वीडियो वायरल हो रहे हैं. इसमें घर के अंदर आग लगी देखी जा रही है. इसके अलावा, नेगोंबो में एवेनरा गार्डन होटल हमले में एक लेम्बोर्गिनी समेत कई वाहन जला दिए गए.

Advertisement

5. KKR ने मुंबई को रौंदा, 13 रन के भीतर गिरे आखिरी 6 विकेट, प्लेऑफ पर नजर

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में सोमवार को हुए मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 52 रनों से हरा दिया है. इस बड़ी जीत के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद जिंदा है और अब प्लेऑफ के लिए लड़ाई दिलचस्प हो गई है. कोलकाता ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए 165 का स्कोर बनाया था, लेकिन मुंबई इंडियंस की टीम इस स्कोर भी नहीं पा सकी. मुंबई की बल्लेबाजी का हाल ऐसा रहा कि आखिरी 6 विकेट सिर्फ 13 रन के भीतर गिर गए और मुंबई इंडियंस सिर्फ 113 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement