आज सुबह की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 06 नवंबर 2023 की खबरें और समाचार: दिल्ली-एनसीआर में जहरीले स्मॉग में सांस लेना मुश्किल हो गया है. गाजा पट्टी में जारी युद्ध के बीच पाकिस्तान के जमियत उलेमा ए इस्लाम चीफ फजलुर रहमान ने कतर में हमास के टॉप लीडर्स के साथ मुलाकात की. मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 'तीर्थ दर्शन योजना' को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है. केंद्र सरकार ने महादेव बेटिंग एप समेत अवैध सट्टेबाजी वाले 22 ऐप और वेबसाइटों को ब्लॉक करने का आदेश दिया है.
1- प्रदूषण के कहर से सांसों में घुल रहा जहर! दिल्ली-NCR की हवा में सांस लेना दूभर
दिल्ली-एनसीआर में जहरीले स्मॉग में सांस लेना मुश्किल हो गया है. राष्ट्रीय राजधानी और आस-पास के इलाकों में बढ़ता प्रदूषण खतरे की घंटी बजा रहा है. दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद, गाजियाबाद समेत एनसीआर के इलाकों में हवा की गुणवत्ता यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) गंभीर श्रेणी में है.
गाजा पट्टी में जारी युद्ध के बीच पाकिस्तान के जमियत उलेमा ए इस्लाम चीफ फजलुर रहमान ने कतर में हमास के टॉप लीडर्स के साथ मुलाकात की. रहमान ने कहा कि यह मुस्लिम देशों का कर्तव्य है कि वे इजरायल के अन्याय के खिलाफ एकजुट हों.
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 'तीर्थ दर्शन योजना' को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है. सीएम शिवराज ने अरविंद केजरीवल की उस सोशल मीडिया पोस्ट को भी शेयर किया है, जिसमें दिल्ली सीएम ने दावा किया था कि पूरे देश में तीर्थ दर्शन योजना अब तक सिर्फ दिल्ली में चल रही थी.
4- महादेव बेटिंग ऐप पर केंद्र ने लगाया बैन, कहा- नकेल कसने में नाकाम रही छत्तीसगढ़ सरकार
केंद्र सरकार ने महादेव बेटिंग एप समेत अवैध सट्टेबाजी वाले 22 ऐप और वेबसाइटों को ब्लॉक करने का आदेश दिया है. महादेव बेटिंग ऐप केस में प्रवर्तन निदेशालय के नेतृत्व में अवैध सट्टेबाजी ऐप सिंडिकेट के खिलाफ चल रही जांच के बीच आईटी मंत्रालय ने इन ऐप्स को बैन करने के आदेश दिए हैं. ED की सिफारिशों के बाद इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी अधिनियम की धारा 69ए के तहत आदेश जारी किया है.
5- ‘मैं चाहती हूं कि मेरा बेटा…’ महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की मां ने कह दी अपने दिल की बात
महाराष्ट्र में रविवार को 2359 ग्राम पंचायतों के लिए वोट डाले गए. महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार द्वारा अपने चाचा शरद पवार के खिलाफ बगावत करने और भाजपा-शिवसेना सरकार से हाथ मिलाने के बाद राज्य में यह पहला चुनाव है. इस चुनाव को अजित पवार की प्रतिष्ठा से जोड़कर देखा जा रहा है. वोटिंग के अजीत पवार की मां आशा पवार भी मतदान करने पहुंची. इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं चाहती हूं कि मेरा बेटा सीएम बने.
aajtak.in